Home Top News रूसी तेल खरीद पर बढ़ा विवाद: ट्रंप ने फिर दी भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी, विदेश मंत्रालय का खंडन

रूसी तेल खरीद पर बढ़ा विवाद: ट्रंप ने फिर दी भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी, विदेश मंत्रालय का खंडन

by Sanjay Kumar Srivastava 20 October 2025, 12:12 PM IST (Updated 24 January 2026, 3:12 PM IST)
20 October 2025, 12:12 PM IST (Updated 24 January 2026, 3:12 PM IST)
Donald Trump

Trump India Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखता है, तो उसे भारी शुल्क चुकाना होगा.

Trump India Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखता है, तो उसे भारी शुल्क चुकाना होगा. डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आश्वासन मिला है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा.‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा, तो उसे भारी शुल्क चुकाते रहना होगा. उन्होंने कहा कि भारत ऐसा नहीं करना चाहता. डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत की हालिया टिप्पणियों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

ट्रंप का दावा- रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत

भारत ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप ऊर्जा खरीद के अपने स्रोतों को व्यापक और विविध बना रहा है. इससे कुछ घंटे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद कर देगा. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत ने ऐसी कोई टिप्पणी की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा कहा है. नहीं, मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की है और उन्होंने कहा है कि वह रूसी तेल नहीं खरीदेंगे.

रूस की मदद करने का आरोप

अमेरिका का कहना है कि भारत रूसी कच्चे तेल की खरीद के जरिये पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में वित्तीय सहायता दे रहा है. रूसी तेल की खरीद को लेकर भारतीय वस्तुओं के आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगाने के ट्रंप प्रशासन के फैसले के बाद से भारत और अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. इसमें से 25 प्रतिशत शुल्क रूस के कच्चा तेल खरीदने की वजह से लगाया गया है. उधर, भारत ने कहा कि वह किसी के दबाव में झुकने वाला नहीं है. उसके लिए नागरिक और देशहित पहली प्राथमिकता है. देश हित में भारत किसी से समझौता नहीं करेगा.

ये भी पढ़ेंः क्या गाजा की तरह रूस-यूक्रेन युद्ध रूकेगा? डोनाल्ड ट्रंप ने वॉर को रोकने का बताया ये ‘शानदार प्लान’!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?