Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को चार साल से ज्यादा समय बीत चुका है. फिलहाल इसके खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. समय बीतने के साथ दोनों देशों के बीच संघर्ष और तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में यूक्रेन ने रविवार को रूस की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी यांडेक्स (Yandex) के डेटा सेंटर पर ड्रोन से हमला किया, जिसके बाद इसे पूरी तरह बंद करना पड़ा. पिछले चार दिनों में यांडेक्स के डेटा सेंटरों पर यह तीसरा बड़ा हमला है. यूक्रेन अब रूस के भीतर स्थित अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के अपने अभियान का विस्तार कर रहा है. यांडेक्स के मुताबिक, हमले में डेटा सेंटर का बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके चलते केंद्र का संचालन पूरी तरह रोकना पड़ा. कंपनी ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
यांडेक्स की सेवाएं हुईं ठप
रूस की स्वतंत्र समाचार एजेंसी ‘एस्ट्रा’ के मुताबिक, मास्को के पूर्व में व्लादिमीर शहर में स्थित डेटा सेंटर हमले की वजह से यांडेक्स की सेवाएं ठप हो गईं. इस हमले के कारण रूस के दर्जनों शहरों के अलावा कजाकिस्तान, बेलारूस और आर्मेनिया में भी यूजर्स टैक्सी बुक करने या बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. रूस और यूक्रेन के बीच लंबी दूरी की जंग चल रही है और अभी भी दोनों ही मोर्चों पर हमले जारी हैं. यांडेक्स ने बताया कि ड्रोन हमले के कारण व्लादिमीर में यांडेक्स के डेटा सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. डेटा सेंटर का कामकाज भी पूरी तरह रोक दिया गया है. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यह कंपनी मुख्य रूप से सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी देती है.
डेटा सेंटर को ऑफलाइन कर दिया
मास्को के दक्षिण-पूर्व में रियाजान क्षेत्र में एक ड्रोन हमले ने यांडेक्स के एक डेटा सेंटर को ऑफलाइन कर दिया था. याडेंक्स ने बताया कि एक दिन बाद यूक्रेन ड्रोनों ने मास्को के दक्षिण-पश्चिमी में कलुगा क्षेत्र में कंपनी के एक बड़े डेटा सेंटर पर हमला किया, जिससे वह आंशिक रूप से काम करना बंद कर गया. याडेंक्स ‘रूस का गूगल’ कहा जाता है. देश का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन और कई तरह की डिजिटल सेवाएं चलाता है. साथ ही रूस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाता है.
नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया
यूक्रेन ने यह हमला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन के लिए नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया है. ट्रंप ने संकेत दिया है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने युद्ध खत्म करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं. अमेरिका में डीजल की ऊंची कीमतों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है. ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि मेरा सुझाव है कि यूक्रेन को अब एक नया नेता चुन लेना चाहिए, जो सही से समझौता कर सके. उन्होंने आगे कहा कि जेलेंस्की कई समझौते कर सकते थे लेकिन किसी कारणवण उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया.
रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 लोगों की मौत, 309 घायल
