Home Top News जल्द खत्म होगी जंग और खुलेगा स्ट्रेट होर्मुज, काफी तक हो चुकी बात, ट्रंप ने दिया बड़ा अपडेट

जल्द खत्म होगी जंग और खुलेगा स्ट्रेट होर्मुज, काफी तक हो चुकी बात, ट्रंप ने दिया बड़ा अपडेट

by Neha Singh 24 May 2026, 8:38 AM IST
24 May 2026, 8:38 AM IST
US Iran Negotiation

US-Iran Negotiation: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अमेरिका-ईरान जंग और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा अपडेट दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर कहा कि इजरायल और दूसरे साथियों के साथ बातचीत के बाद ईरान के साथ एक डील पर काफी हद तक बात हो चुकी है, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलना भी शामिल है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजरायल के साथ-साथ सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब अमीरात, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं से बात की है और जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी.

जल्द खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

ट्रंप ने लिखा, “मैं व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हूं, जहां हमारी अभी सऊदी अरब के प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, यूनाइटेड अरब अमीरात के मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान, अमीर तमीम बिन हमद बिन खलीफ़ा अल थानी, कतर के प्राइम मिनिस्टर मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी और मिनिस्टर अली अल-थवाडी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर अहमद शाह, तुर्की के प्रेसिडेंट रेसेप तैयप एर्दोगन, मिस्र के प्रेसिडेंट अब्देल फत्ताह अल-सिसी, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II और बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान और PEACE से जुड़े एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग से जुड़ी सभी चीज़ों के बारे में बहुत अच्छी बातचीत हुई.

एक एग्रीमेंट पर काफी हद तक बातचीत हो चुकी है, जो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान और लिस्टेड दूसरे देशों के बीच फाइनल होने पर निर्भर है. इसके अलावा, मेरी इजरायल के प्राइम मिनिस्टर बीबी नेतन्याहू से भी बात हुई, जो भी बहुत अच्छी रही. डील के आखिरी पहलुओं और डिटेल्स पर अभी बात हो रही है, और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. एग्रीमेंट के कई दूसरे एलिमेंट्स के अलावा, होर्मुज स्ट्रेट को भी खोला जाएगा.”

अब तक क्या-कुछ हुआ

28 फरवरी, 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान के खिलाफ बड़े हवाई हमले किए, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई टॉप मिलिट्री कमांडर मारे गए. जवाबी कार्रवाई में, ईरान ने खाड़ी इलाके में अमेरिकी मिलिट्री बेस, इजरायली और अमेरिकी जहाजों पर हमला किया और होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया. 8 अप्रैल को पाकिस्तान की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच एक शांति समझौते को लेकर मीटिंग, जो असफल हो गई, क्योंकि अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग कर रहा था और ईरान इसके लिए तैयार नहीं था.

अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, एक पक्की शांति डील की रूपरेखा काफी हद तक फाइनल हो गई है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और प्रतिबंधों में ढील देने पर आखिरी बातचीत चल रही है. अब देखना होगा कि ईरान ने अमेरिका की न्यूक्लियर प्रोग्राम को बंद करने की शर्त मानी है या नहीं.

व्हाइट हाउस के बाहर संदिग्ध ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, जवाही कार्रवाई में हमलावर की मौत

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?