Home Top News गुडन्यूज! वॉर पर लगा ब्रेक, ईरान से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- 5 दिन तक No Attack

गुडन्यूज! वॉर पर लगा ब्रेक, ईरान से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- 5 दिन तक No Attack

by Neha Singh
0 comment
गुडन्यूज! वॉर पर लगा ब्रेक, ईरान से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- 5 दिन तक No Attack

US-Iran War Break: अमेरिका-ईरान युद्ध पर ब्रेक लग गया है. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका ने ईरान के अधिकारियों से बात की है और अब वे 5 दिनों तक ईरान के पावर प्लांट्स पर कोई हमला नहीं करेंगे.

23 March, 2026

अमेरिका ईरान युद्ध में 24वें दिन ब्रेक लग गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा युद्ध को कुछ समय के लिए रोकने का ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि उनकी ईरानी अधिकारियों के बातचीत हुई है और अब वे 5 दिनों तक ईरान के पावर प्लांट्स पर कोई हमला नहीं करेंगे. यह अमेरिका और ईरान के युद्ध में सबसे बड़ा मोड़ है. इसस पहले तक ट्रंप ईरान को लगातार धमकियां दे रहे थे कि अगर स्ट्रेट होर्मुज का रास्ता 48 घंटे के अंदर नहीं खोला गया तो वे ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला कर देंगे. लेकिन अब यह गर्मा-गर्मी शांत होती दिख रही है.

ट्रंप ने बातचीत को बताया फायदेमंद

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और ईरान देश के बीच पिछले दो दिनों में मिडिल ईस्ट में हमारी दुश्मनी को पूरी तरह से हल करने के बारे में बहुत अच्छी और फायदेमंद बातचीत हुई है. इन गहरी, डिटेल्ड और कंस्ट्रक्टिव बातचीत के टोन और लहजे के आधार पर, जो पूरे हफ़्ते जारी रहेगी, मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ किसी भी और सभी मिलिट्री हमलों को पांच दिन के लिए टाल दिया जाए, यह चल रही मीटिंग्स और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा.

आज सुबह तक एक-दूसरे को दे रहे थे धमकियां

युद्ध पर ब्रेक लगाने से पहले ट्रंप आज सुबह तक ईरान को चेतावनी दे रहे थे. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा था कि ताकत के बल पर ही शांति आती है. यह तो बहुत ही नरम शब्दों में कहा गयाा है!!! इससे ट्रंप ने कहा था कि ईरान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे बचे हैं और अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उनके बिजली संयंत्रों पर हमला करना शुरू कर देंगे. कई विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्ट ईरान को सीधी चेतावनी है, खासकर तब जब ईरान की IRGC ने बदले की कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ईरान ने ट्रंप की धमकी का जवाब देने में थोड़ा सभी समय नहीं लगाया. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने कहा कि यदि आप हमारे बिजली संयंत्रों पर हमला करेंगे तो हम अमेरिकी सैन्य ठिकानों को सप्लाई करने वाले संयंत्र और और इजरायल के ढांचे पर हमला करके ध्वस्त करने का काम करेंगे. ईरान का साफ कहना है कि हम बिजली नेटवर्क को ही तहस नहस कर देंगे. लेकिन अब अमेरिका-ईरान युद्ध की तस्वीर बिल्कुल ही बदल गई है. इस ब्रेक के साथ युद्ध खत्म होने की संभावना बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें- ‘5.3 मिलियन MT से ज्यादा कच्चा तेल रिजर्व है…’, मिडिल ईस्ट युद्ध पर लोकसभा में बोले PM मोदी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?