US Iran War Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात को सीजफायर का ऐलान किया है. यह सीजफायर ईरान में हमला करने की डेडलाइन खत्म होने के 2 घंटे पहले ही किया गया है.
8 April, 2026
40 दिनों के बाद अमेरिका और ईरान का युद्ध थम गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात को सीजफायर का ऐलान किया है. यह सीजफायर ईरान में हमला करने की डेडलाइन खत्म होने के 2 घंटे पहले ही किया गया है. ट्रंप ने कहा कि वह पाकिस्तान के पीएम और फील्ड मार्शल की मध्यस्थता के बाद ईरान पर हमलों को रोक रहे हैं, क्योंकि US और ईरान दो हफ़्ते के सीजफायर पर सहमत हुए हैं, जिसके लिए ईरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए भी मान गया है. इसके साथ ही अमेरिका और ईरान में 10 बड़े समझौते हुए हैं.
ट्रंप ने किया ऐलान
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल साइट पर लिखा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने रिक्वेस्ट की थी कि मैं आज रात ईरान भेजी जा रही खतरनाक ताकत को रोक दूं क्योंकि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर राजी हो गया है, इसिलए मैं दो हफ़्ते के लिए ईरान पर बमबारी और हमला रोकने के लिए राजी हूं. यह दो तरफा CEASEFIRE है! ऐसा करने का कारण यह है कि हम पहले ही सभी मिलिट्री लक्ष्यों को पूरा कर चुके हैं और उनसे आगे निकल चुके हैं, और ईरान के साथ लंबे समय की शांति और मिडिल ईस्ट में शांति के लिए एक पक्के एग्रीमेंट के बहुत करीब हैं.
ट्रंप ने आगे लिखा ‘हमें ईरान से 10 पॉइंट का प्रपोजल मिला है, और हमारा मानना है कि यह बातचीत करने के लिए एक काम करने लायक आधार है. यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच पिछले झगड़े के लगभग सभी अलग-अलग पॉइंट पर सहमति हो गई है, लेकिन दो हफ़्ते का समय एग्रीमेंट को फाइनल और पूरा करने का मौका देगा. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरफ से, राष्ट्रपति के तौर पर और मिडिल ईस्ट के देशों को रिप्रेजेंट करते हुए, यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि यह लंबे समय की प्रॉब्लम सॉल्यूशन के करीब है.’
ईरान ने भी माना सीजफायर
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि उसने सीजफायर को मान लिया है और वह शुक्रवार से इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत करेगी. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बात की, उन्होंने बताया कि इजरायल भी सीजफायर के लिए सहमत हो गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अनुसार, सीजफायर में लेबनान समेत सभी युद्ध क्षेत्रों में प्रभावी होगा.
10 पाइंट पर समझौता
डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान के 10-पॉइंट के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सीजफायर का ऐलान किया है. फारसी में जारी अपने 10-पॉइंट सीजफायर प्लान में, ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए “एनरिचमेंट की मंजूरी” को शामिल किया था. लेकिन ईरानी डिप्लोमैट्स ने पत्रकारों को जो इंग्लिश वर्जन शेयर किया, उसमें यह फ्रेज नहीं था. इसलिए फिलहाल इस 10-पॉइंट सीजफायर प्लान को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि इसमें न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए एनरिचमेंट की मंजूरी दी गई है या नहीं, क्योंकि यह पूरा युद्ध को ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने पर ही आधारित था.
यह भी पढ़ें- भारत की हाई अलर्ट एडवाइजरी: ईरान में भारतीयों को सलाह, जहां हैं, वहीं रहें अगले 48 घंटे
News Source: PTI
