Home मनोरंजन SS Rajamouli की Varanasi में दिखेगा ‘श्री राम’ और ‘कुंभकर्ण’ का महायुद्ध, 30 मिनट का सीक्वेंस करेगा हैरान

SS Rajamouli की Varanasi में दिखेगा ‘श्री राम’ और ‘कुंभकर्ण’ का महायुद्ध, 30 मिनट का सीक्वेंस करेगा हैरान

by Preeti Pal 6 June 2026, 6:02 PM IST
6 June 2026, 6:02 PM IST
SS Rajamouli की Varanasi में दिखेगा 'श्री राम' और 'कुंभकर्ण' का महायुद्ध, 30 मिनट का सीक्वेंस करेगा ऑडियन्स को हैरान

SS Rajamouli Varanasi: एसएस राजामौली इंडियन सिनेमा के सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टर्स में से हैं. ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स के बाद फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. अब फिल्म के राइटर और राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस और ज्यादा बेसब्र हो रहे हैं.

30 मिनट का वॉर सीक्वेंस

हाल ही में एक प्रोग्राम में विजयेंद्र प्रसाद ने बताया कि फिल्म में भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच लगभग 30 मिनट लंबा वॉर सीक्वेंस देखने को मिलेगा. उनके मुताबिक ये सीक्वेंस इतना ग्रेंड और थ्रिलिंग होगा, जैसा ऑडियन्स ने कभी नहीं देखा होगा. जब उनसे इस सीक्वेंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ये राम और कुंभकर्ण के बीच होने वाला है. उन्होंने ये भी याद दिलाया कि फिल्म में लोगों को भगवान राम, कुंभकर्ण के साथ-साथ भगवान हनुमान की भी झलक दिखेगी. विजयेंद्र प्रसाद का दावा है कि ये पूरा सीन ऑडियन्स के लिए बहुत खास और बड़ा एक्सपीरियंस होने वाला है.

वही पुरानी गर्माहट, लेकिन इस बार कहानी में चमक थोड़ी कम; Gullak Season 5 का रिव्यू लेकर आए हैं हम

टाइम ट्रैवल

हालांकि, बातचीत के दौरान उन्हें ये फील हुआ कि वो फिल्म के बारे में जरूरत से ज्यादा जानकारी शेयर कर रहे हैं. यही वजह है कि, जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म की कहानी टाइम ट्रैवल से जुड़ी है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि अब इस पर ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा फिल्म के एक्टर्स को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं. ये बात तो पहले ही क्लियर हो चुकी है कि, महेश बाबू ‘वाराणसी’ में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे. वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभकर्ण का कैरेक्टर निभा सकते हैं.

1 सीन के लिए 60 दिन

विजयेंद्र प्रसाद ने महेश बाबू से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब फोटोशूट में पहली बार महेश बाबू भगवान राम के गेटअप में सामने आए, तो उनके रोंगटे खड़े हो गए. डायरेक्टर का कहना था कि महेश में श्री कृष्ण जैसा अट्रैक्शन तो है ही, लेकिन उनकी पर्सनालिटी में श्री राम जैसी शांति भी नज़र आती है. वहीं, राजामौली ने ये भी बताया कि, फिल्म के एक खास सीक्वेंस की शूटिंग में लगभग 60 दिन लगे.

बाकी स्टारकास्ट

महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीडिंग लेडी हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए प्रियंका लंबे टाइम के बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं. ग्रेंड विजुअल्स, शानदार कहानी और राजामौली के डायरेक्शन की वजह से ‘वाराणसी’ पहले ही 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. अब श्री राम और कुंभकर्ण के बीच 30 मिनट लंबे वॉर सीक्वेंस की खबर ने फैंस को और एक्साइटेड कर दिया है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन ने खोला 90s का पिटारा, लेकिन मैजिक रह गया अधूरा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?