Home लाइफस्टाइल लाल साड़ी के साथ पहने ऐसे बैंगल सेट, आपकी खूबसूरत में लग जाएंगे चार चांद

लाल साड़ी के साथ पहने ऐसे बैंगल सेट, आपकी खूबसूरत में लग जाएंगे चार चांद

by Preeti Pal 25 March 2025, 12:27 PM IST (Updated 12 July 2025, 3:12 PM IST)
25 March 2025, 12:27 PM IST (Updated 12 July 2025, 3:12 PM IST)
लाल साड़ी के साथ पहने ऐसे बैंगल सेट, आपकी खूबसूरत में लग जाएंगे चार चांद

Contrast Bangle Set: आज हम आपके लिए कुछ कंट्रास्ट बैंगल सेट लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनी लाल साड़ियों के साथ पहनेंगी तो और ज्यादा खूबसूरत लगेंगी.

25 March, 2025

Contrast Bangle Set: एक परफेक्ट रेड साड़ी हर लड़की की अलमारी में जरूर होनी चाहिए. वैसे भी हर उम्र की लड़कियों पर रेड साड़ी अच्छी ही लगती है. यही वजह है कि शादी-फंक्शन या त्योहारों पर लाल रंग की साड़ियों की खूब डिमांड होती है. ऐसे में अगर लाल रंग की साड़ी के साथ कंट्रास्ट बैंगल पहनी जाएं तो, क्या ही बात होगी. यही वजह है कि आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत बैंगल सेट लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनी लाल साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं.

हरी चूड़ियां

लाल रंग की साड़ी के साथ हरी कांच की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बहुत ही कमाल लगता है. यहां एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी अपनी रेड ऑर्गेंजा साड़ी के साथ ग्रीन और गोल्डन बैंगल पहने नजर आईं.

गोल्ड बैंगल

लाल और गोल्डन पोलका डॉटेड साड़ी में काजोल बहुत ही अच्छी लग रही हैं. लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को और शानदार बनाया. साथ ही गोल्ड कड़े काजोल के साड़ी लुक को और खूबसूरत बना रहे थे.

एंटीक बैंगल

रकुल प्रीत सिंह का ये नई नवेली दुल्हन वाला लुक आपका भी दिल जीत लेगा. लाल रंग की बांधनी साड़ी में वो बहुत ही हसीन लग रही हैं. एंटीक बैंगल एक्ट्रेस के साड़ी लुक को क्लासी बना रहे थे. आप भी रकुल के इस रॉयल लुक से आइडिया ले सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः लापता लेडीज की ‘जया’ ने अपने साड़ी लुक से जीता फैन्स का दिल, इस वेडिंग सीजन आप भी ऐसी साड़ियां पहनकर इतराएं खूब

लाल चूड़िया

लाल रंग की ट्रेडिशनल साड़ी में एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश एकदम संस्कारी बहू वाली वाइब दे रही हैं. उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए हाथों में प्लेन लाल कांच की चूड़ियां पहनीं. आप भी ऑल रेड लुक के लिए कीर्ति की तरह तैयार हो सकती हैं.

हैवी बैंगल

बनारसी साड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया किसी अप्सरा से कम हनीं लग रही हैं. उन्होंने खूबसूरत स्टेटमेंट जूलरी के साथ अपने साड़ी लुक को रॉयल टच दिया. हैवी गोल्ड बैंगल्स उनके हाथों की शोभा बढ़ा रही थीं.

पोलकी जूलरी

इस वेडिंग सीजन जब आप मृणाल ठाकुर की तरह लाल साड़ी पहनकर सजेंगी तो हर किसी की नजर आप पर ही रुक जाएगी. स्लीक हेयर, मिनिमल मेकअप, चोकर हार और हैवी पोलकी बैंगल पहनकर एक्ट्रेस बहुत ही रॉयल लग रही हैं.

यह भी पढ़ेंः ईद ही नहीं नवरात्रि पर भी खूब जचेंगे पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयजा खान जैसे सूट, देखते ही फिदा हो जाएंगे लोग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?