Banarasi Saree Styling: फैशन की दुनिया में ट्रेंड आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिनका जादू कभी कम नहीं होता. बनारसी साड़ी भी कुछ ऐसी ही है. शादी हो, त्योहार हो या कोई खास फंक्शन, इसकी चमक और शाही अंदाज हर मौके को खास बना देता है. अब बॉलीवुड की हसीनाएं भी इस ट्रेडिशनल साड़ी के प्यार में पड़ती नजर आ रही हैं. कभी दीपिका पादुकोण का रॉयल लुक लाइमलाइट में होता है, तो कभी करीना कपूर खान अपने मॉडर्न अंदाज से फैशन का जलवा दिखाती हैं. वैसे भी बनारस यानी काशी की पहचान रही इस साड़ी की खासियत है सिल्क फैब्रिक और गोल्डन जरी का काम. फूलों, पत्तियों और खूबसूरत डिजाइनों से सजी ये साड़ियां सदियों पुरानी बुनकरी कला को आगे बढ़ाती हैं. ऐसे में आज फैशन इंडस्ट्री की उन 6 हसीनाओं के लुक लेकर आए हैं, जिन्होंने बनारसी साड़ी को और फेमस कर दिया.

दीपिका पादुकोण
दीपिका ने साल 2023 में सब्यसाची की डिजाइन की हुई बनारसी साड़ी पहनी थी. प्योर कतान सिल्क से बनी इस साड़ी पर एंटीक गोल्ड जरी का खूबसूरत जाल वर्क था. फुल स्लीव ब्लाउज और हैवी नेकलेस ने उनके लुक को शाही टच दिया.

आलिया भट्ट
आलिया ने एक वेडिंग पार्टी में एकाया बनारस और अश्दीन के कलेक्शन की पर्पल साड़ी पहनी थी. इसकी खासियत थी पारसी और बनारसी बुनाई का अनोखा कॉम्बिनेशन. उन्होंने इसे कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज के साथ पहनकर ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न बना दिया.
काली पड़ गई चांदी की पायल और बिछिया? घर बैठे इन आसान तरीकों से लौटाएं पुरानी चमक

माधुरी दीक्षित
माधुरी ने रॉ मैंगो की शानदार बनारसी साड़ी पहनी थी. मुगल और राजपूताना वास्तुकला से इंस्पायर डिजाइन और बारीक कारीगरी ने उनकी साड़ी को और ज्यादा खास बना दिया.

करीना कपूर
करीना कपूर खान ने डिजाइनर अमित अग्रवाल के साड़ी-गाउन में सबका ध्यान खींचा. इसे पुरानी बनारसी साड़ियों को नए अंदाज में तैयार करके बनाया गया था. आप भी फेस्टिव सीजन के लिए इस तरह का लुक क्रिएट कर सकती हैं.

मालविका मोहनन
दशहरे पर मालविका ने डिजाइनर सौरव दास की फ्यूशिया बनारसी साड़ी पहनी. पक्षियों और हाथियों की बारीक आकृतियों ने उनकी साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए.

नीता अंबानी
नीता अंबानी ने स्वदेश की टंचोई हैंडलूम बनारसी साड़ी पहनी थी. गुलाबी रंग की इस साड़ी को हाथ से तैयार करने में कारीगरों को करीब दो महीने लगे. आप भी किसी खास फंक्शन के लिए इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं.
करीना और रश्मिका के मिरर वर्क लुक ने मचाया धमाल, इस Festive सीजन आप भी दिखेंगी सबसे कमाल
