Home लाइफस्टाइल करीना और रश्मिका के मिरर वर्क लुक ने मचाया धमाल, इस Festive सीजन आप भी दिखेंगी सबसे कमाल

करीना और रश्मिका के मिरर वर्क लुक ने मचाया धमाल, इस Festive सीजन आप भी दिखेंगी सबसे कमाल

by Preeti Pal 31 October 2026, 11:10 AM IST
31 October 2026, 11:10 AM IST
करीना और रश्मिका के मिरर वर्क लुक ने मचाया धमाल, इस Festive सीजन आप भी दिखेंगी सबसे कमाल

Festive Fashion Trend: त्योहारों और शादियों का सीजन आते ही हर लड़की के मन में एक ही सवाल होता है, आखिर इस बार पहना क्या जाए? अगर आप भी अपनी पुरानी साड़ियों और लहंगों से बोर हो चुकी हैं, तो बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीनाओं से फैशन टिप्स ले सकती हैं. करीना कपूर खान और रश्मिका मंदाना ने अपने शानदार मिरर वर्क आउटफिट्स से साबित कर दिया है कि इस सीजन चमक-धमक वाला फैशन फिर ट्रेंड में है.

मिरर वर्क का जादू

हाल ही में करीना कपूर खान लाल रंग के अर्पिता मेहता कुर्ता सेट में नजर आईं. उनके कुर्ते के ऊपरी हिस्से और दुपट्टे के बॉर्डर पर खूबसूरत मिरर वर्क था. वहीं, मुंबई में स्वदेश की एनिवर्सरी पार्टी में रश्मिका मंदाना ने पर्पल रंग की साड़ी पहनी. इसके बॉर्डर और पल्लू पर फूलों और पक्षियों की कढ़ाई के साथ छोटे-छोटे शीशे लगे थे. दोनों एक्ट्रेसेस के लुक ने दिखाया कि मिरर वर्क सिंपल आउटफिट को भी रॉयल बना सकता है.

क्यों खास है मिरर वर्क?

मिरर वर्क को शीशा एम्ब्रॉयडरी भी कहा जाता है. ये आर्ट राजस्थान और गुजरात की ट्रेडिशनल कढ़ाई से जुड़ी है. इसमें कपड़ों पर छोटे शीशों को रंगीन धागों से सजाया जाता है. कुछ समुदायों में इसे बुरी नजर से बचाने वाला भी माना जाता है. आज मिरर वर्क सिर्फ लहंगों के लिए नहीं रहा. साड़ी, शरारा, कुर्ता और वेस्टर्न ड्रेसेस में भी इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है.

Karwa Chauth पर पैरों की खूबसूरती में लगाएं चार चांद, आलता के ये 6 डिजाइन देंगे परफेक्ट फेस्टिव लुक

प्रिंसेस लुक

अगर आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक पसंद है, तो आप पेस्टल कलर का स्कर्ट और केप सेट भी पहन सकती हैं. इसमें मिरर वर्क, जरी, सीक्विन और धागों की खूबसूरत कढ़ाई परफेक्ट फेस्टिव लुक देगी. इसे आप दिवाली पार्टी या शादी में पहन सकती हैं.

रॉयल अंदाज

जॉर्जेट शरारा सेट भी इस फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट रहेगा. इसमें मिरर वर्क वाला पेप्लम टॉप और खूबसूरत दुपट्टा आपके लुक में चार चांद लगा सकता है. मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन के लिए ये बहुत ही बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

बॉडीकॉन ड्रेस

अगर आपको फेस्टिवल में ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉर्डन लुक भी चाहिए तो, आप मिरर वर्क वाली बॉडीकॉन ड्रेस भी पहन सकती हैं. यानी अगर आप ट्रेडिशनल से हटकर ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो ये ड्रेस पार्टी में अलग पहचान दिला सकती है.

कशीदा साड़ी भी ट्रेंड में

चिकनकारी शरारा सेट शाम की पार्टियों के लिए शानदार है. वहीं, कशीदा मिरर वर्क साड़ी भी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है. इस साड़ी के साथ भारी नेकलेस की जगह खूबसूरत चांदबालियां पहनें. तो इस फेस्टिव सीजन अपने वॉर्डरोब में थोड़ा मिरर वर्क जोड़िए और हर पार्टी में चमकने के लिए तैयार हो जाइए.

काली पड़ गई चांदी की पायल और बिछिया? घर बैठे इन आसान तरीकों से लौटाएं पुरानी चमक

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?