Home लाइफस्टाइल 60 की उम्र में भी दिखना है यंग तो आज से ही छोड़ दें ये आदतें, हमेशा खिला रहेगा चेहरा

60 की उम्र में भी दिखना है यंग तो आज से ही छोड़ दें ये आदतें, हमेशा खिला रहेगा चेहरा

by Preeti Pal 2 April 2025, 5:53 PM IST (Updated 2 April 2025, 5:55 PM IST)
2 April 2025, 5:53 PM IST (Updated 2 April 2025, 5:55 PM IST)
60 की उम्र में भी दिखना है यंग तो आज से ही छोड़ दें ये आदतें, हमेशा खिला रहेगा चेहरा

Look Young at 60: अगर आप भी बढ़ती उम्र के बावजूद यंग दिखना चाहती हैं तो अपनी कुछ आदतों को आज से ही अलविदा कह दें.

02 April, 2025

Look Young at 60: यंग दिखना हर कोई चाहता है. खासतौर से हर लड़की अपनी उम्र से छोटी ही दिखना चाहती है. कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो अपनी उम्र से आधी लगती हैं. हालांकि, बढ़ती एज में उनकी खूबसूरती और फिटनेस के पीछे उनकी अच्छी आदतें और फिटनेस को लेकर उनका डेली रूटीन की काफी बड़ी भूमिका होती है. हालांकि, 50-60 की उम्र में यंग दिखना इतना मुश्किल भी नहीं है. बस आपको इसके लिए अपनी कुछ आदतों को छोड़ना पड़ेगा.

Look Young at 60

सही मात्रा में पानी

कई लोग सही मात्रा में पानी नहीं पीते. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आज से ही इस आदत को बदल डालें. हाइड्रेटेड बॉडी पर रिंकल्स जल्दी नहीं पड़ते. इसलिए आप खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं. साथ ही नारियल पानी और नींबू पानी भी अपनी डाइट में शामिल करें.

कुर्सी पर बैठे रहने की आदत

अगर आप 9 टू 5 की जॉब में हैं और दिन भर कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो इस आदत को भी बदल डालें. काम के बीच में आप थोड़ा ब्रेक लें. इसके अलावा कॉल पर बात करते समय वॉक करें.

Look Young at 60

खुद को नजरअंदाज करने की आदत

बिजी लाइफ की वजह से अगर आप खुद की केयर करना भूल गई हैं तो ये ठीक नहीं है. खुद से प्यार करना बहुत जरूरी है. ऐसे में अपनी स्किन, बॉडी और माइंड को हेल्दी रखें.

यह भी पढ़ेंः यंग गर्ल्स को खूब पसंद आ रहे हैं Shruti Haasan के हेयरस्टाइल, आप भी करेंगी ट्राई तो मुड़ मुड़कर देखेंग लोग

पूरी नींद ना लेने की आदत

अब लोग अपनी हेल्द पर कम और सोशल मीडिया रील्स पर ज्यादा फोकस करते हैं. नींद आने के बावजूद भी बहुत से लोग फोन पर वक्त बिताते हैं. लेकिन लंबे समय तक यंग दिखना है तो नींद के साथ समझौता करना छोड़ दें.

Look Young at 60

पैकेड फूड खाने की आदत

अगर आप 50 साल की उम्र में भी 35 की दिखना चाहती हैं तो जितना हो सके पैकेड फूड से दूरी बना लें. इस तरह के फूड में कैमिकल्स के साथ-साथ पाम ऑयल और बहुत ज्यादा नमक होता है, जो स्किन को जल्दी बूढ़ा दिखाने के लिए काफी है.

यह भी पढ़ेंः अष्टमी पूजन पर लगेंगी सबसे अलग, टेलर से कहकर बनवा लें राशि खन्ना जैसे ट्रेंजी सूट और ब्लाउज डिजाइन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?