Home लाइफस्टाइल अगर पहन लीं Esha Gupta जैसी ट्रेडिशनल साड़िया तो खूबसूरती देखकर पड़ोस की भाभियां भी जलने लगेंगी

अगर पहन लीं Esha Gupta जैसी ट्रेडिशनल साड़िया तो खूबसूरती देखकर पड़ोस की भाभियां भी जलने लगेंगी

by Pooja Attri 17 September 2024, 11:56 AM IST (Updated 26 September 2024, 4:35 PM IST)
17 September 2024, 11:56 AM IST (Updated 26 September 2024, 4:35 PM IST)
अगर पहन लीं Esha Gupta जैसी ट्रेडिशनल साड़िया तो खूबसूरती देखकर पड़ोस की भाभियां भी जलने लगेंगी

Esha Gupta Saree Look: आज हम आपके लिए ईशा गुप्ता का ट्रेडिशनल साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जो फेस्टिव सीजन के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है.

17 September, 2024

Esha Gupta Traditional Saree Collection: ईशा गुप्ता बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने ‘जन्नत 2’, ‘रुस्तम’, ‘राज 3’, ‘टोटल धमाल’ और ‘बादशाहो’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया. हालांकि ईशा इन दिनों पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैन्स के साथ अपनी खूबसूरत और स्टाइलिश पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए ईशा गुप्ता का ट्रेडिशनल साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जो फेस्टिव सीजन के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. आइए देखें उनकी एक झलक.

ऑरेंज साड़ी

ईशा गुप्ता इस ऑरेंज बनारसी सिल्क साड़ी में खूबसूरत बाला दिख रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग बंद गला ब्लाउज के साथ पेयर किया. वहीं, मल्टीकलर चोकर, ईयररिंग्स, रेड बिंदी, मिनिमल मेकअप और स्लीक बन हेयर स्टाइल ने ईशा के लुक को और निखारा.

नेवी ब्लू साड़ी

नेवी ब्लू कलर की इस बनारसी साड़ी में ईशा की खूबसूती बयां करना मुश्किल है. गोल्डन बॉर्डर वाली इस ट्रेडिशनल साड़ी को उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, गोल्डन चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, कंगन, रेड बिंदी, सटल मेकअप और स्लीक हेयर बन ने ईशा के लुक को पूरा किया.

मैजेंटा साड़ी

गोल्डन बॉर्डर वाली इस मैजेंटा बनारसी साड़ी में ईशा बहुत हसीन दिख रही हैं. इस सिल्क साड़ी को उन्होंने चूड़ीदार स्लीव्स वाले मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, ग्रीन पर्ल नेकपीस, स्टड ईयररिंग्स, बिंदी, न्यूड मेकअप और स्लीक हेयर बन ने ईशा की खूबसूरती को और बढ़ाया.

रेड साड़ी

ईशा गुप्ता इस रेड बनारसी साड़ी में किसी अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाली इस सिल्क साड़ी को उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, गोल्ड कंठी, मैचिंग झुमके, रेड चूड़ी, बिंदी, सटल मेकअप और मैसी हेयर ब्रेड ने एक्ट्रेस के लुक में चार-चांद ल लगाए.

ब्लू साड़ी

एनिमल एम्ब्रॉयडरी वाली इस रॉयल ब्लू साड़ी में ईशा चेहरे से नजर हटाना मुश्किल है. क्रीम बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया. वहीं, मल्टीकलर चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, रेड बिंदी, मिनिमल मेकअप, गजरे और मैसी हेयर बन ने ईशा के लुक को कम्पलीट किया.

यह भी पढ़ें: क्लासिक इंडियन लुक के लिए पहनें एक्ट्रेस Esha Gupta की ये 5 खूबसूरत साड़ियां

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?