Home लाइफस्टाइल Karwa Chauth 2024: इन ट्रेंडी रेड Salwar Suit को पहनकर दिखेंगी बेहद खूबसूरत, पति को हो जाएगा आपसे फिर से प्यार

Karwa Chauth 2024: इन ट्रेंडी रेड Salwar Suit को पहनकर दिखेंगी बेहद खूबसूरत, पति को हो जाएगा आपसे फिर से प्यार

by Pooja Attri 6 September 2024, 12:35 PM IST (Updated 19 August 2025, 11:40 AM IST)
6 September 2024, 12:35 PM IST (Updated 19 August 2025, 11:40 AM IST)
Karwa Chauth 2024: इन ट्रेंडी रेड Salwar Suit को पहनकर दिखेंगी बेहद खूबसूरत, पति को हो जाएगा आपसे फिर से प्यार

Karwa Chauth 2024: आज हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं से इन्सपायर्ड ट्रेंडी रेड सलवार सूट कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप इतनी खूबसूरत दिखेंगी कि पति आपके प्यार में फिर से डूब जाएंगे.

06 September, 2024

Karwa Chauth Red Saree Collection: सुहागिन स्त्रियों के लिए करवा चौथ का व्रत खास महत्व रखता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा. करवा चौथ पति-पत्नी के प्यार को दर्शाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और रात में चांद को देखकर व्रत को खोलती हैं. करवा चौथ पर हर महिला अपने पति के लिए खूब सजती-संवरती है और लाल कपड़े पहनती है. ऐसे में आज हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं से इन्सपायर्ड ट्रेंडी रेड सलवार सूट कलेक्शन लेकर आए हैं. इन सलवार सूट को पहनकर आप इतनी खूबसूरत दिखेंगी कि पति आपके प्यार में फिर से डूब जाएंगे.

सोनल चौहान

एक्ट्रेस सोनल चौहान इस रेड शरारा सेट में हमेशा की तरह हसीन दिख रही हैं. शॉर्ट कुर्ते वाले इस कुर्ते के साथ उन्होंने मैचिंग कलरफुल दुपट्टा कैरी किया. वहीं, गोल्डन कंगन, मिनिमल मेकअप और कर्ली ओपने हेयर स्टाइल ने सोनल की खूबसूरती को और बढ़ाया.

अमायरा दस्तूर

अमायरा दस्तूर इस रेड गरारा सेट में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं. सिल्वर बॉर्डर वाले इस सेट को उन्होंने मैचिंग नेट दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, मैचिंग झुमके, मिनिमल मेकअप और स्ट्रेट ओपन हेयर स्टाइल ने अमायरा के लुक को पूरा किया.

मौनी रॉय

एक्ट्रेस मौनी रॉय इस रेड स्ट्रेट कुर्ता सेट में खूबसूरती की मिसाल दे रही हैं. गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले इस सूट को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया. वहीं, गोल्डन-पर्ल चोकर, मैचिंग स्टड ईयररिंग्स, लाइट मेकअप और खुले बालों ने मौनी के लुक को कम्पलीट किया.

चित्रांगदा सिंह

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह इस रेड अनारकली सेट में हर बार की तरह सुंदर दिख रही हैं. इस फ्लोर लेंथ अनारकली के साथ उन्होंने हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, हैवी गोल्डन झुमके, मिनिमल मेकअप और ओपन कर्ली हेयर स्टाइल ने एक्ट्रेस के लुक को और निखारा.

रश्मि देसाई

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई इस हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले रेड सूट में ट्रेडिशनल वाइव दे रही हैं. इस स्ट्रेट सूट के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा पेयर किया. वहीं, लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स, ग्रीन चूड़ी, पार्टी मेकअप और कर्ली ओपन हेयर स्टाइल ने रश्मि के लुक में चार-चांद लगाए.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?