Home लाइफस्टाइल नई दुल्हन पहने Arti Singh जैसे ब्लाउज, जेठानी और ननद के साथ पड़ोस की भाभियां भी पूछेंगी दर्जी का पता

नई दुल्हन पहने Arti Singh जैसे ब्लाउज, जेठानी और ननद के साथ पड़ोस की भाभियां भी पूछेंगी दर्जी का पता

by Preeti Pal 28 January 2025, 10:49 AM IST (Updated 31 January 2025, 11:30 AM IST)
28 January 2025, 10:49 AM IST (Updated 31 January 2025, 11:30 AM IST)
नई दुल्हन पहने Arti Singh जैसे ब्लाउज, जेठानी और ननद के साथ पड़ोस की भाभियां भी पूछेंगी दर्जी का पता

Arti Singh Latest Trendy Blouse Design: एक्ट्रेस आरती सिंह जैसे डिजाइनर ब्लाउज पहनकर नई नवेली दुल्हन भी किसी हीरोइन से कम नहीं लगेंगी. आप भी इस लेटेस्ट कलेक्शन से आइडिया ले सकती हैं.

28 January, 2025

Arti Singh Latest Trendy Blouse Design: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की भांजी, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह काफी खूबसूरत हैं. उनका साड़ी कलेक्शन वाकई में काफी शानदार है. पिछले साल ही आरती की शादी हुई है. ऐसे में नई नवेली दुल्हनों के लिए आरती सिंह के लुक काफी इंस्पिरेशनल हो सकते हैं. अगर आपकी शादी भी हाल ही में हुई है तो हम यहां आरती सिंह के इंडियन कलेक्शन से कुछ ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं. आप यहां से स्टाइलिंग टिप्स भी ले सकती हैं.

Closed neck blouse blouse design - Live Times

बंद गला ब्लाउज

बांधनी या फिर सिल्क साड़ी के साथ बंद गला ब्लाउज काफी अच्छे लगते हैं. आप भी आरती सिंह की तरह अपनी साड़ी को इस तरह से स्टाइल कर सकती हैं. उन्होंने गोल्ड जूलरी और लाल चूड़ियों के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया.

Strappy blouse blouse design - Live Times

स्ट्रेपी ब्लाउज

स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ साड़ी पहनने के बाद आपको स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक मिलेगा. यहां आरती सिंह ने भी एक टिश्यू साड़ी के साथ मैचिंग स्ट्रेप ब्लाउज पहना था.

यह भी पढ़ेंःElli Avrram की तरह पहने ये सूट-साड़ी और लहंगे, भाई की शादी में लगेंगी भाभी से भी ज्यादा खूबसूरत

Net sleeve blouse design - Live Times

नेट स्लीव

ग्रीन कलर की नेट साड़ी में आरती सिंह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने साड़ी को मैचिंग फुल नेट स्लीव के साथ पेयर किया. अगर आप भी नई नवेली दुल्हन हैं तो इस तरह तैयार हो सकती हैं.

Deep neck blouse design - Live Times

डीप नेक

ब्लैक कलर की प्लेन साड़ी को आरती ने एक डीपनेक ब्लाउज के साथ पहना था. आप भी इस तरह का एक फुल स्वीव ब्लाउज बनवा सकती हैं.

Plunging Neck Line blouse Design - Live Times

प्लंजिंग नेक लाइन

स्ट्राइप पैटर्न वाली ब्लैक साड़ी को आरती सिंह ने मैचिंग हॉफ स्लीव ब्लाउज के साथ स्टाइल किया. ब्लाउज की प्लंजिंग नेकलाइन आरती के साड़ी लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रही है. आप भी ट्रेंडी ब्लाउज के साथ अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः सस्ता सा कुर्ता भी बन जाएगा हजारों का, जब सूट में बनवाएंगी ऐसी फैंसी स्लीव डिजाइन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?