Home लाइफस्टाइल लेस वाले कुर्ते पहनकर दिखेंगी सबसे कमाल, सूट सिलवाने या खरीदने से पहले देख लें ये नए डिजाइन एक बार

लेस वाले कुर्ते पहनकर दिखेंगी सबसे कमाल, सूट सिलवाने या खरीदने से पहले देख लें ये नए डिजाइन एक बार

by Preeti Pal 26 May 2025, 3:42 PM IST (Updated 27 May 2025, 1:50 PM IST)
26 May 2025, 3:42 PM IST (Updated 27 May 2025, 1:50 PM IST)
लेस वाले कुर्ते पहनकर दिखेंगी सबसे कमाल, सूट सिलवाने या खरीदने से पहले देख लें ये नए डिजाइन एक बार

New Neckline Design: अगर आप नया सूट सिलवाने वाली हैं या खरीदने की तैयारी में हैं तो पहले इन नए कॉटन सूटों पर नज़र डाल लें.

26 May, 2025

New Neckline Design: अगर आप भी गर्मियों के लिए कॉटन सूट सिलवाने वाली हैं या शॉपिंग पर जाने की तैयारी में हैं तो पहले नए डिजाइन्स को भी देख लें. कुर्ती के नए और ट्रेंडी डिजाइन आपके समर लुक को परफेक्ट बना सकते हैं. इन्हें आप डेली वियर से लेकर ऑफिस और खास मौके पर भी पहन सकती हैं. ऐसे में आज आपके लिए लेटेस्ट लेस वर्क वाले कॉटन सूटों का कलेक्शन लेकर आए हैं. इस तरह के सूट आपको आसानी से मार्केट में और ऑनलाइन भी मिल जाएंगे.

Pastel color suit design

पेस्टल सूट

पेस्टल कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं. वैसे भी गर्मियों में हल्के रंग पहनने ही ज्यादा पसंद किए जाते हैं. इस मौसम में आप इस तरह का लेस वाला सूट भी पहन सकती हैं.

White color suit design

व्हाइट सूट

व्हाइट कलर का सूट हर मौसम में हिट है. ऐसे में आप इस तरह के सूट को अपने कलेक्शन में कभी भी शामिल कर सकती हैं. ऐसे सूट आपको परफेक्ट रिच लुक देते हैं.

Pakistani suit for women

पाकिस्तानी सूट

पड़ोसी देश के साथ साथ भारत में भी पाकिस्तानी सूटों की खूब डिमांड रहती है. आप भी इस समर सीजन अपने वॉर्डरोब में इस तरह का एक सूट जरूर शामिल करें.

यह भी पढ़ेंः कस्टम गुच्ची साड़ी गाउन पहनकर सेरेमनी में पहुंचीं Alia Bhatt, देखें एक्ट्रेस का वायरल लुक

Collar neck suit design

कॉलर नेक सूट

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर आइवरी कलर के कॉलर नेक सूट में बहुत ही प्यारी लग रही हैं. उनका ये समर लुक हर मौके के लिए परफेक्ट है.

Muslin cotton suit design

मस्लिन कॉटन सूट

मस्लिन कॉटन फैब्रिक भी गर्मियों के मौसम में खूब खरीदा जाता है. इस फैब्रिक से बने इस तरह के कुर्ता सेट आपको भी जरूर पसंद आएंगे. आप ऑनलाइन भी इनकी शॉपिंग कर सकती हैं.

Colorful lace suit design

कलरफुल लेस सूट

गले से लेकर स्लीव और बॉर्डर पर लेस का ऐसा काम आपके सूट लुक को एक्सपेंसिव बना देगा. आप इस तरह का सूट खरीदें या फिर स्टिच करवा लें.

यह भी पढ़ेंः शादी और त्योहार पर लगाएं मेहंदी के ये सिंपल डिजाइन, पैरों की खूबसूरती पर आ जाएगा सबका दिल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?