Home Lifestyle होली पर खाएं हेल्दी, घर पर बनाएं ये शुगर-फ्री गुजिया, डायबिटीज के पेशेंट कहेंगे वाह, जानें रेसिपी

होली पर खाएं हेल्दी, घर पर बनाएं ये शुगर-फ्री गुजिया, डायबिटीज के पेशेंट कहेंगे वाह, जानें रेसिपी

by Neha Singh
0 comment
Sugar Free Gujiya

Sugar Free Gujiya: आज हम आपको शुगर फ्री गुजिया बनाने की रेसिपी बताएंगे. यह स्पेशल गुजिया खाकर डायबिटीज के पेशेंट आपकी बहुत तारीफ करने वाले हैं.

3 March, 2026

होली सिर्फ रंगों से खेलने का त्योहार नहीं है, बल्कि खूब सारी मस्ती और स्वादिष्ट पकवानों का भी त्योहार है. इस दिन हर घर से मीठी खुशबू आती है. होली आने के साथ-साथ गुजिया खाने की भी खुशी होती है. गुजिया सभी को फेवरेट होती है, लेकिन डायबिटीज के पेशेंट इसे नहीं खा पाते. आज हम आपको शुगर फ्री गुजिया बनाने की रेसिपी बताएंगे. यह स्पेशल गुजिया खाकर डायबिटीज के पेशेंट आपकी बहुत तारीफ करने वाले हैं, क्योंकि भले ही यह शुगर-फ्री है, लेकिन स्वाद से भरपूर है. यहां जानें इसे बनाने की रेसिपी.

सामग्री

मैदा, घी, नमक, गुनगुना पानी, खजूर, खोया, बादाम, किशमिश, सूखा नारियल और इलायची पाउडर. शुगर फ्री गुजिया हम मिठास के लिए चीनी की जगह खजूर, गुड़ या स्टेविया का इस्तेमाल करते हैं.

रेसिपी

डो तैयार करें: मैदा में घी और नमक मिलाएं. जब आटा मुट्ठी में दबाने पर चिपकने लगे, तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें (पूरी जैसा). अब इसे ढककर 20-30 मिनट के लिए रख दें.

स्टफिंग तैयार करें: एक पैन में थोड़ा घी गरम करें और उसमें बारीक कटे बादाम, काजू, पिस्ता और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल हल्का सा भून लें। इसमें कटे हुए खजूर या गुड़ डालकर नरम होने तक हल्का गरम करें. जब मिक्सचर अच्छी तरह मिल जाए, तो इसमें भुना हुआ सूजी और एक चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

गुजिया भरें: आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतली पूरी बेल लें. पूरी को सांचों में रखें, बीच में 1-2 चम्मच स्टफिंग भरें. इसके बाद किनारों पर पानी लगाएं और सांचों को दबाकर सील कर दें. अब सांचा खोलकर हल्के हाथों से गुजिया को उठाएं.

फ्राई या बेक करें: गुजिया को धीमी आंच पर घी या रिफाइंड में सुनहरा होने तक फ्राई करें. आप चाहे तो इसे बेक करके और हेल्दी बना सकते हैं. पहले से गरम ओवन में 200°C पर 20-30 मिनट तक बेक करने से भी आपकी गुजिया तैयार हो जाएगी. अब इसे अपने डायबिटिक दोस्तों को खिलाएं.

यह भी पढ़ें- ‘बुरा न मानों होली है’, ये Funny Message भेजकर अपने दोस्तों को करें Holi Wish, चेहरे पर आएगी Smile

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?