Home लाइफस्टाइल Holi 2024 Special: होली पर करें यूनीक पोहा रबड़ी से मेहमानों का स्वागत

Holi 2024 Special: होली पर करें यूनीक पोहा रबड़ी से मेहमानों का स्वागत

by Pooja Attri 20 March 2024, 2:29 PM IST (Updated 20 September 2025, 3:52 PM IST)
20 March 2024, 2:29 PM IST (Updated 20 September 2025, 3:52 PM IST)
rabdi

आज हम आपके लिए पोहा रबड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. पोहा रबड़ी स्वाद में लजीज होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान होती है. चलिए जानते हैं पोहा रबड़ी बनाने की आसान रेसिपी.

20 March 2024

Poha Rabdi Recipe: जल्द ही होली का त्योहार आने वाला है. इस दौरान लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और साथ में मजेदार डिशेज जैसे- पापड़, गुजिया और ठंडाई आदि का आनंद उठाते हैं. लेकिन अगर आप इस बार होली सेलिब्रेशन के लिए किसी यूनीक डिश की तलाश कर रहे हैं तो, आज हम आपके लिए पोहा रबड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. पोहा रबड़ी स्वाद में लजीज होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान होती है. चलिए जानते हैं आसान स्टेप्स में पोहा रबड़ी कैसे बनाएं.

रबड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • पोहा 1 कप
  • फुल फैट दूध 1 लीटर
  • चीनी 1/4 कप
  • इलायची पाउडर 1/4 चम्मच
  • केसर एक चुटकी
  • ड्राई फ्रूट्स 1 बड़ा चम्मच

ऐसे बनाएं रबड़ी

  1. सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर एक प्लेट में फैलाएं.
  2. फिर एक पैन में दूध डालकर मीडियम आंच पर उबालें.
  3. अब भीगे हुए पोहे को दूध में डालें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं.
  4. इस मिक्सर को लगभग 30-40 मिनट तक आधा और गाढ़ा होने तक पकाएं.
  5. अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और चलाते हुए पूरी तरह से घुलने तक पकाएं.
  6. फिर इसमें इलाइची पाउडर और केसर के कुछ धागे मिलाएं.
  7. अब इस मिक्सर को 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें.
  8. बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट पोहा रबड़ी.
  9. अब इसको ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडी-ठंडी सर्व करें.

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है. इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है. अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?