Palazzo Designs: सूट पहनना भले ही महिलाओं की पुरानी पसंद हो, लेकिन उसे स्टाइल करने का तरीका हर मौसम के साथ बदलता रहता है. आजकल सलवार और चूड़ीदार के साथ-साथ प्लाजो भी सूट का ट्रेंडी पार्ट बन चुका है. खासकर अगर आप सिंपल सूट को थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश टच देना चाहती हैं तो प्लाजो के डिजाइन पर ध्यान देना काफी जरूरी है. सही डिजाइन वाला प्लाजो पूरे आउटफिट का लुक बदल सकता है. अगर आप रोजाना सूट पहनती हैं या ऑफिस, पूजा और छोटे-मोटे फंक्शन के लिए एथनिक लुक पसंद करती हैं, तो प्लाजो के ये 6 डिजाइन आपके काम आ सकते हैं.

बीड्स वाला प्लाजो
प्लेन प्लाजो को भी फैंसी बनाया जा सकता है. इसके लिए प्लाजो के कपड़े से मैच करते हुए बीड्स लगवाए जा सकते हैं. मैचिंग बीड्स ज्यादा शाइन के बिना आउटफिट को खूबसूरत और थोड़ा रॉयल लुक देते हैं. ऐसे प्लाजो को सिंपल या हल्के डिजाइन वाले सूट के साथ पेयर किया जा सकता है.

फ्रंट कटिंग डिजाइन
अगर आप प्लेन कपड़े का प्लाजो सिलवा रही हैं तो फ्रंट में सेंटर कटिंग वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इस कटिंग के ऊपर छोटे बीड्स काफी अच्छे लगते हैं. खास बात ये है कि डिजाइन हैवी दिखता है, लेकिन पूरा लुक ओवर नहीं लगता.

मोती वाली लेस
प्लाजो को पार्टी या फेस्टिव लुक देना हो तो मोतियों वाली लेस एक अच्छा ऑप्शन है. कटआउट पैटर्न वाले प्लाजो पर इस तरह की लेस लगवाने से सिंपल कपड़ा भी डिजाइनर जैसा लगने लगता है. इसे किसी खूबसूरत कुर्ती या अनारकली सूट के साथ पहना जा सकता है.

बटन वाली पट्टी
प्लेन प्लाजो पर मैचिंग बटन वाली पट्टी भी काफी सुंदर लगती है. ये डिजाइन बहुत ज्यादा तड़क-भड़क वाला नहीं होता, इसलिए रोजाना पहनने के लिए भी अच्छा है. अगर आपको सिंपल लुक के साथ स्टाइल पसंद है तो ये पैटर्न ट्राई कर सकती हैं.

कॉटन लेस
प्लाजो पर कॉटन लेस लगवाकर भी उसे स्टाइलिश बनाया जा सकता है. ये पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है. खासकर सिंपल सूट के साथ लेस वाला प्लाजो पूरे आउटफिट में डिजाइनर टच एड कर देता है.

सिंपल कट
अगर आपका सूट पहले से ही काफी हैवी है, तो प्लाजो को ज्यादा डिजाइनदार बनाने की जरूरत नहीं. ऐसे में छोटा और क्यूट कट डिजाइन ही काफी होता है. ये ऑफिस और डेली वियर दोनों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
नहीं मिल रहा मैचिंग पेटीकोट? अपनाएं साड़ी पहनने का ये स्मार्ट तरीका
