Home लाइफस्टाइल Tamannaah Bhatia खुद को ऐसे रखती हैं फिट और हसीन, आप भी फॉलो करें ये रूटीन; मिलेगा अट्रैक्टिव फिगर

Tamannaah Bhatia खुद को ऐसे रखती हैं फिट और हसीन, आप भी फॉलो करें ये रूटीन; मिलेगा अट्रैक्टिव फिगर

by Pooja Attri 25 November 2024, 1:46 PM IST (Updated 28 November 2024, 1:42 PM IST)
25 November 2024, 1:46 PM IST (Updated 28 November 2024, 1:42 PM IST)
Tamannaah Bhatia खुद को ऐसे रखती हैं फिट और हसीन, आप भी फॉलो करें ये रूटीन; मिलेगा अट्रैक्टिव फिगर

Tamannaah Bhatia Fitness Mantra: आज हम आपको एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं, जिसमें एक ऐसी ड्रिंक शामिल है जिसे तमन्ना रोजाना सबह उठकर पीती हैं.

25 November, 2024

Tamannaah Bhatia Fitness Mantra: तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की एक शानदार एक्ट्रेस हैं. फैन्स उनकी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि फिटनेस और खूबसूरती के भी दीवाने हैं. एक्ट्रेस की पॉपुलैर‍िटी और भी ज्‍यादा हाल ही में आई स्‍त्री 2 में ‘आज की रात मजा हुस्‍न का’ गाने से बढ़ गई है. तमन्ना अपनी फिटनेस और कर्वी फिगर को बरकरार रखने के लिए न सिर्फ घंटों जिम में पसीना बहाती हैं, बल्कि उन्होंने कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को भी डेली रूटीन में शामिल किया है. इसके अलावा फिट बॉडी के लिए एक्ट्रेस रोजाना योगा भी करती हैं. ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं, जिसमें एक ऐसी ड्रिंक शामिल है जिसे तमन्ना रोजाना सबह उठकर पीती हैं.

तमन्ना पीती हैं यह खास ड्रिंक

आपको बता दें कि अपने दिन की शुरुआत तमन्ना दालचीनी और नींबू की बनी हेल्दी ड्रिंक के साथ करती हैं. यह खास ड्रिंक न सिर्फ बॉडी डिटक्सीफिकेशन में सहायक है, बल्कि तमन्ना को खुद और एक्टिव रखने में भी मददगार होती है. इसके अलावा इस मॉर्निंग ड्रिंक के रोजाना सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है. दरअसल, नींबू विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है जो इम्युनिटी को बेहतर बनाने के साथ ही स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है.

इस ड्रिंक को ऐसे करें तैयार

इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले 1 गिलास में गुनगना पानी डालें. फिर इसमें 1 चुटकी चालचीनी पाउडर और नींबू का रस मिलाएं. अब इसे पी लें. ध्यान रहे इस ड्रिंक को रोजाना खाली पेट पीने से बेहतरीन लाभ मिलते हैं.

तमन्ना डेली करती हैं योगा

दिनभर एनर्जेटिक बने रहने के लिए तमन्ना रोजाना योगा का सहारा लेती हैं. वह अपने दिन की शुरुआत रनिंग और योगा के साथ करती है. इसके अलावा एक्ट्रेस जिम में कम से कम 1 घंटे पसीना बहाती हैं. वह कैलोरी बर्न के लिए कार्डियो एक्सरसाइज और मसल्स पॉवर के लिए वेट ट्रेनिंग भी करती हैं.

यह भी पढ़ें: Warm Drinks for Winter: सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखती हैं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिन की परफेक्ट शुरुआत के लिए जरूर पिएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?