Home लाइफस्टाइल महाशिवरात्रि पर भांग के पेड़े से महादेव को भोग लगाकर करें प्रसन्न

महाशिवरात्रि पर भांग के पेड़े से महादेव को भोग लगाकर करें प्रसन्न

5 आसान स्टेप्स में बनाएं भांग का पेड़ा

by Pooja Attri 28 February 2024, 5:33 PM IST (Updated 1 October 2025, 2:02 PM IST)
28 February 2024, 5:33 PM IST (Updated 1 October 2025, 2:02 PM IST)
महाशिवरात्रि पर भांग के पेड़े से महादेव को भोग लगाकर करें प्रसन्न

28 February 2024

कुछ ही दिनों में महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है। ये दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है इसलिए पूरे विधि-विधान से भगवान शंकर और मां पार्वती का पूजन और उपवास किया जाता है। भांग भोलेनाथ को बेहद प्रिय है इसलिए उनको भांग या भांग से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप प्रसाद के लिए भांग की किसी खास रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो, आज हम आपके लिए भांग का पेड़ा बनाने की विधि लेकर आए हैं। भांग की ये रेसिपी बहुत कम समय और चीजों में झटपट बनकर तैयार हो जाती है इसलिए ये महाशिवरात्रि भोग के लिए बेस्ट साबित हो सकती है। जानते हैं आसान स्टेप्स में भांग का पेड़ा कैसे बनाएं…

बनाने के लिए सामग्री

  • भांग पाउडर 2 टेबल स्पून
  • मावा 1 कप
  • चीनी 1/2 कप
  • पिस्ता 2 टेबल स्पून
  • घी 1/2 कप

ऐसे बनाएं पेड़ा

  1. सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और मावा और चीनी को डालकर भूनें।
  2. मावा और चीनी के अच्छे से घुलने के बाद इसमें भांग पाउडर और पिस्ता मिलाकर पकाएं।
  3. जब ये मिक्चर अच्छी तरह से पक जाए तो, ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  4. फिर तैयार मिक्चर की छोटी-छोटी लोई बनाकर पेड़े का शेप दें और ड्राय फ्रूट्स से गार्निश करें।
  5. अब तैयार पेड़ों को फ्रिज में 3-4 घंटों तक सेट करने के लिए रख दें।
  6. बस तैयार है भोग के लिए स्वादिष्ट भांग पेड़ा।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?