Home लाइफस्टाइल मदर्स डे पर मां को दें सोने के झुमके, तोहफा देखते ही उनके चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान

मदर्स डे पर मां को दें सोने के झुमके, तोहफा देखते ही उनके चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान

by Preeti Pal 8 May 2025, 4:25 PM IST (Updated 12 July 2025, 1:25 PM IST)
8 May 2025, 4:25 PM IST (Updated 12 July 2025, 1:25 PM IST)
मदर्स डे पर मां को दें सोने के झुमके, तोहफा देखते ही उनके चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान

Mother’s Day Gift: मदर्स डे पर अगर आप भी अपनी मां को कोई तोहफा देना चाहते हैं तो आपके लिए कई ऑप्शन्स लेकर आए हैं.

08 May, 2025

Mother’s Day Gift: 11 मई को दुनियाभर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा. इस दिन बच्चे अपनी मां को गिफ्ट्स देते हैं. अगर आप भी मम्मी को कोई तोहफा देकर इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो फिर तैयार हो जाइए अपनी मां को खुश करना चाहती तो फिर गिफ्ट खरीद लें. वैसे अगर आप तोहफे को लेकर कन्फ्यूज हैं तो फिर आपके लिए गोल्ड इयररिंग्स का कलेक्शन लेकर आए हैं. आप भी जब अपनी मां को सोने के इयररिंग्स देंगे तो उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी.

गोल्ड स्टड्स

आप अपनी मां को मदर्स डे पर इस तरह के सोने के स्टड्स भी दे सकते हैं. आप अपने बजट के हिसाब से इनका वेट तय करें और मम्मी को गिफ्ट करें.

गोल्ड एंड डायमंड कॉम्बो

गोल्ड और डायमंड का कॉम्बिनेशन बहुत ही शानदार लगता है. अगर आपका बजट ज्यादा है तब आप मम्मी के लिए इस तरह की गोल्ड और डायमंड झुमकी भी खरीद सकते हैं.

छतरी स्टाइल

छतरी स्टाइल के ये सोने के इयररिंग्स आपकी मम्मी के कानों में खूब अच्छे लगेंगे. आप किसी भी जूलरी शॉप से इस तरह के इयररिंग्स खरीद सकते हैं.

फ्लोरल डिजाइन

फ्लोरल डिजाइन वाले इन छोटे गोल्ड इयररिंग्स खरीदने में आपकी पॉकेट पर ज्यादा असर भी नहीं पड़ेगा. ऐसे इयररिंग्स आपकी मम्मी को भी खूब पसंद आएंगे.

यह भी पढ़ेंःबी टाउन सेलेब्स की अलमारी से चुराए ये 8 चिकनकारी कुर्ते, गर्मियों में दिखेंगी उनसे भी ज्यादा सुंदर

हैंगिंग इयररिंग्स

भले ही सोना बहुत महंगा हो रहा है लेकिन फिर भी खरीदा जा रहा है. अगर आपका बजट ज्यादा है तो फिर आप भी इस तरह के हैंगिंग इयररिंग्स अपनी मम्मी को तोहफे में दे सकते हैं.

शंख डिजाइन

ये शंख डिजाइन के इयररिंग्स एकदम लेटेस्ट आए हैं. अगर इस मदर्स डे आपको भी अपनी मां के चेहरे पर स्टाइल लानी है तो फिर इस तरह के इयररिंग्स उन्हें जरूर गिफ्ट करें.

यह भी पढ़ेंः Manish Malhotra की डिजाइनर साड़ी पहनकर फैन्स को इम्प्रेस कर चुकी हैं कई बॉलीवुड एक्ट्रेस, आपका भी आ जाएगा दिल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?