Home लाइफस्टाइल Nora Fatehi की इन खूबसूरत साड़ियों से नहीं हटेगी आपकी नजर, छठ पूजा पर पहनकर दिखेंगी सबसे हसीन

Nora Fatehi की इन खूबसूरत साड़ियों से नहीं हटेगी आपकी नजर, छठ पूजा पर पहनकर दिखेंगी सबसे हसीन

by Pooja Attri 6 November 2024, 3:34 PM IST (Updated 19 November 2024, 3:22 PM IST)
6 November 2024, 3:34 PM IST (Updated 19 November 2024, 3:22 PM IST)
Nora Fatehi की इन खूबसूरत साड़ियों से नहीं हटेगी आपकी नजर, छठ पूजा पर पहनकर दिखेंगी सबसे हसीन

Nora Fatehi Saree Looks: आज हम आपके लिए नोरा का ऐसा साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें छठ पूजा के दौरान पहनकर आप सबसे यूनीक और खूबसूरत लुक पा सकती हैं.

06 November, 2024

Nora Fatehi Saree Collection: नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं. वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ आइटम नंबर के लिए भी फेमस हैं. नोरा का हर आइटम सॉन्ग हमेशा सुपरहिट होता है. फैन्स नोरा के डांस मूव्स के साथ-साथ खूबसूरती के भी दीवाने हैं. वह अपनी बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए नोरा का ऐसा साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें छठ पूजा के दौरान पहनकर आप सबसे यूनीक और खूबसूरत लुक पा सकती हैं.

सिल्क साड़ी

इस ऑफव्हाइट सिल्क साड़ी में नोरा की खूबसूरती दिलों पर जादू चला रही है. रेड बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग डीप नेक स्ट्रेपी ब्लाउज और गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर किया. छठ पूजा पर अगर आप सबसे हसीन दिखना चाहती हैं तो नोरा इस साड़ी से आइडिया ले सकती हैं.

बेज साड़ी

नोरा हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली इस बेज साड़ी में परफेक्ट बहु मटीरियल दिख रही हैं. रेड बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने बंद गले वाले मैचिंग ब्लाउज, हैवी ज्वेलरी और रेड लिपस्टिक के साथ पहना. छठ पूजा के लिए अगर आप एकदम ट्रेडिशनल लुक में दिखना चाहती हैं तो नोरा की यह साड़ी परफेक्ट है.

ऑर्गेंजा साड़ी

पत्ते डिजाइन वाली इस ऑफव्हाइट ऑर्गेंजा साड़ी में नोरा की खूबसूरती सबसे जुदा है. गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज गोल्डन हैवी झुमके और ब्रेसलेट के साथ कैरी किया. छठ पूजा पर अगर आप यूनीक और एलिगेंट साड़ी पहनना चाहती हैं तो नोरा की यह साड़ी बेस्ट है.

सी ग्रीन साड़ी

नोरा इस सी ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी में हमेशा की तरह गॉर्जियस दिख रही हैं. पिंक बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग डीप नेक स्ट्रेपी ब्लाउज, चांदबाली और मिनिमल मेकअप के साथ पेयर किया. छठ पूजा के लिए अगर आप किसी ट्रेडिशनल प्लस यूनीक साड़ी की तलाश में हैं तो ये साड़ी अच्छा ऑप्शन है.

शिफॉन साड़ी

नोरा शिफॉन की इस पेस्टल पिंक साड़ी में अपनी अदाओं से दिलों पर छुरियां चला रही हैं. सेक्विन बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने स्टाइलिश हॉल्टर नेक ब्लाउज और पर्ल चोकर के साथ कैरी किया. छठ पूजा पर अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो नोरा की यह साड़ी शानदार साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Tabu Birthday: 53 साल की उम्र में भी Tabu की खूबसूरती में नहीं आई कोई कमी, है शक तो देख लें ये तस्वीरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?