Home लाइफस्टाइल 6 खूबसूरत गुलाबी सूट जिन्हें पहनकर आप लगेंगी सुपर क्यूट, हर बार मिलेगा खिला खिला लुक

6 खूबसूरत गुलाबी सूट जिन्हें पहनकर आप लगेंगी सुपर क्यूट, हर बार मिलेगा खिला खिला लुक

by Preeti Pal 12 April 2025, 10:31 AM IST (Updated 16 April 2025, 4:44 PM IST)
12 April 2025, 10:31 AM IST (Updated 16 April 2025, 4:44 PM IST)
6 खूबसूरत गुलाबी सूट जिन्हें पहनकर आप लगेंगी सुपर क्यूट, हर बार मिलेगा खिला खिला लुक

Pink Suit Designs: गुलाबी रंग लड़कियों को खूब पसंद आता है. यही वजह है कि आज आपके लिए पिंक कलर के लेटेस्ट सूटों का कलेक्शन लाए हैं.

12 April, 2025

Pink Suit Designs: कुछ रंग ऐसे होते हैं जिन्हें ज्यादातर लोग पसंद करते हैं. ऐसा ही एक रंग है गुलाबी, जो लगभग हर लड़की को पसंद आता है. गुलाबी रंग की साड़ियों से लहंगे और सूट, मार्केट में खूब बिकते हैं. ऐसे में आज हम भी आपके लिए पिंक कलर के ट्रेंडी और लेटेस्ट डिजाइन वाले सूट लेकर आए हैं. इन्हें आप डेली वियर से लेकर खास फंक्शन के लिए भी यूज कर सकती हैं.

Floor length suit

फ्लोर लेंथ सूट

बेबी पिंक कलर के फ्लोर लेंथ स्ट्रेट फिट सूट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयजा खान बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. आप भी इस लेटेस्ट और ट्रेंडी सूट को अपना बना सकती हैं.

Sharara suit design

शरारा सूट

बेबी पिंक कलर का प्रिंटेड शरारा सूट आयजा खान पर खूब जच रहा है. कांच की गुलाबी चूड़ियां, मिनिमल मेकअप और एक्सेसरीज के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया.

Nude pink long kurta set

न्यूड पिंक लान्ग कुर्ता सेट

न्यूड पिंक कलर का ये कुर्ता सेट किसी भी फंक्शन के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. आप भी अपने कुर्ता सेट को कंट्रास्ट दुपट्टे के साथ पेयर करेंगी तो और अच्छा लुक मिलेगा.

Baby pink suit

बेबी पिंक सूट

अगर आप किसी फंक्शन में साड़ी या लहंगा नहीं पहनना चाहतीं तब इस तरह का पार्टी वियर सूट ट्राई कर सकती हैं. ये आपको पूरा दिन कंफर्टेबल रखेंगे और स्टाइल भी भरपूर देंगे.

यह भी पढ़ेंः मेहंदी से लेकर शादी और संगीत तक, Hania Aamir के 10 आउटफिट्स फंक्शन के लिए रहेंगे परफेक्ट

Anarkali suit design

अनारकली सूट

डार्क पिंक कलर का अनारकली सूट आयजा खान की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. स्लीक हेयर बन और स्टेटमेंट चांदबाली एक्ट्रेस को परफेक्ट लुक दे रही हैं.

Party wear sharara suit

पार्टी वियर शरारा सूट

सीक्वेंस वर्क वाला ये गुलाबी शरारा सूट किसी भी पार्टी या फंक्शन के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. मैचिंग चूड़िया, परफेक्ट जूलरी और मेकअप के साथ आपको भी आयजा खान जैसा लुक मिल सकता है.

यह भी पढ़ेंः अक्षय तृतीया पर पत्नी को गिफ्ट करें खूबसूरत मंगलसूत्र, आपको भी पसंद आएंगे ये 6 लेटेस्ट डिजाइन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?