Home लाइफस्टाइलरेसिपी Healthy Sweet: मीठे में खाना है कुछ सुपर हेल्दी तो गुड़ वाले मखाना है बेस्ट, नोट कर लीजिए आसान रेसिपी

Healthy Sweet: मीठे में खाना है कुछ सुपर हेल्दी तो गुड़ वाले मखाना है बेस्ट, नोट कर लीजिए आसान रेसिपी

by Pooja Attri 15 October 2024, 10:13 AM IST (Updated 2 December 2024, 5:47 PM IST)
15 October 2024, 10:13 AM IST (Updated 2 December 2024, 5:47 PM IST)
Healthy Sweet: मीठे में खाना है कुछ सुपर हेल्दी तो गुड़ वाले मखाना है बेस्ट, नोट कर लीजिए आसान रेसिपी

Gur Makhana Recipe: आज हम आपके लिए गुड़ वाले मखाना बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. अगर आप किसी हेल्दी डिश की तलाश कर रहे हैं तो हाई फाइबर और आयरन से भरे गुड़ के मखाना बेस्ट ऑप्शन हैं.

15 October, 2024

Gur Makhana Recipe: मखाना एक सुपरफूड है जो फाइबर, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है. अगर मखाना या मखाने से बनी चीजों का सेवन किया जाए तो भूख शांत होने के साथ-साथ शरीर को पोषण भी मिलता है. ऐसे में आज हम आपके लिए गुड़ वाले मखाना बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. मीठे की अगर आप किसी हेल्दी डिश की तलाश कर रहे हैं तो हाई फाइबर और आयरन से भरे गुड़ के मखाना बेस्ट ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं गुड़ मखाना बनाने की सिंपल रेसिपी.

गुड़ मखाना रेसिपी बनाने के लिए सामग्री-

  • मखाना 100 ग्राम
  • तिल 1/4 कप
  • गुड़ 1/4 कप
  • पानी 2-3 चम्मच
  • सौंफ 2 चम्मच
  • नमक एक चुटकी
  • नमक 2 चुटकी काला
  • काली मिर्च ¼ छोटा चम्मच
  • अदरक पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • घी और मक्खन 1 छोटा चम्मच + 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा ½ छोटा चम्मच
  • अदरक पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
  • काला नमक 2 चुटकी

ऐसे बनाएं गुड़ मखाना

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करके मखानों को मीडियम आंच पर भूनकर एक प्लेट में निकाल लें.
  2. फिर एक कड़ाही में थोड़ा सा घी और गुड़ डालकर फेंट लें.
  3. गुड़ के गाढ़ेपन को चेक करने के लिए आप पानी में पिघले गुड़ की एक बूंद डालकर देखें.
  4. अगर पानी में गुड़ की बूंद सख्त है तो समझ लीजिए गुड़ अच्छे से पक गया है.
  5. अब इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  6. इसके बाद इसमें तिल, सौंफ, एक चुटकी नमक और भुने हुए मखाने अच्छे से मिलाएं.
  7. अब इसे एक ट्रे में निकालकर ठंडा होने दें. फिर जब लिक्विड ठंडा हो जाए तो चिपके हुए मखानों को अलग कर लें.
  8. बस तैयार है आपका हेल्दी-टेस्टी गुड़ मखाना.

यह भी पढ़ें: Festive Season में घर आए मेहमानों को सर्व करें सत्तू की खीर, हर कोई करेगा स्वाद की तारीफ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?