Home लाइफस्टाइलरेसिपी Sweet Recipes: मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करेंगे टेस्टी सूजी के लड्डू, जानिए रेसिपी

Sweet Recipes: मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करेंगे टेस्टी सूजी के लड्डू, जानिए रेसिपी

by Pooja Attri 28 April 2024, 5:09 PM IST (Updated 29 August 2025, 12:33 PM IST)
28 April 2024, 5:09 PM IST (Updated 29 August 2025, 12:33 PM IST)
Sweet Recipes: मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करेंगे टेस्टी सूजी के लड्डू, जानिए रेसिपी

Rava recipes: आज हम आपके लिए सूजी के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. सूजी के लड्डू स्वाद में एकदम बढ़िया और नरम लगते हैं जो मुंह में जाते ही घुल जाते हैं. इसको बनाना भी बिल्कुल आसान काम है.आइए जानते हैं सूजी के लड्डू कैसे बनाएं.

28 April, 2024

How to make sooji ke laddu: सूजी को रवा के नाम से भी जाना जाता है. आमतौर पर घरों में सूजी की मदद से उपमा और हलवा खूब चाब से बनाकर खाया जाता है. लेकिन क्या कभी आपने सूजी के लड्डू बनाकर खाएं हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सूजी के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. सूजी के लड्डू स्वाद में एकदम बढ़िया और नरम लगते हैं जो मुंह में जाते ही घुल जाते हैं. इसको बनाना भी बिल्कुल आसान काम है. चलिए जानते हैं सूजी के लड्डू बनाने की सिंपल रेसिपी.

सूजी के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप सूजी
  • 1 कप मावा या खोया
  • 2 कप चीनी
  • 1 कप देसी घी
  • 50 ग्राम बादाम
  • 50 ग्राम काजू
  • 1/2 छोटी चम्मच हरी इलायची पाउडर
  • 1 टेबल स्पून ठंडा दूध
  • नारियल का बुरादा पसंद के अनुसार

ऐसे बनाएं सूजी के लड्डू

  1. सबसे पहले बादाम और काजू को बारीक-बारीक काट लें.
  2. अब चीनी को भी मिक्सर जार में डालकर अच्छे से पीस लें.
  3. फिर एक कढ़ाई में घी गर्म करके काजू-बादाम को हल्का सा भूनें और निकाल लें.
  4. अब घी में सूजी डालें और धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें.
  5. जब सूजी भुन जाए तो गैस बंद करके ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  6. अब इसमें बूरा, मावा, काजू-बादाम, ठंडा दूध और बाकी की सारी चीजें मिलाएं.
  7. अब अपनी हथेलियों को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें.
  8. फिर तैयार मिक्सर से छोटे-छोटे लड्डू बनाकर तैयार करें.
  9. अब इनको नारियल के बुरादे में अच्छी तरह से लपेट लें.
  10. बस तैयार है आपकी टेस्टी सूजी के लड्डू.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?