Home लाइफस्टाइलरेसिपी Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन भोग के लिए बनाएं चना दाल प्रसाद, नोट करें यह शानदार रेसिपी

Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन भोग के लिए बनाएं चना दाल प्रसाद, नोट करें यह शानदार रेसिपी

by Pooja Attri 13 September 2024, 10:19 AM IST (Updated 13 September 2024, 4:38 PM IST)
13 September 2024, 10:19 AM IST (Updated 13 September 2024, 4:38 PM IST)
Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन भोग के लिए बनाएं चना दाल प्रसाद

Ganesh Visarjan 2024: आज हम आपके लिए चना दाल प्रसाद बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. चना दाल प्रसाद घी और गुड़ की मदद से तैयार होने वाली एक स्वादिष्ट डिश है.

13 September, 2024

Ganesh Visarjan 2024: देशभर में गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है. ऐसे में कई लोग अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा को विराजमान कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों के घरों से बप्पा की विदाई हो रही हैं. ऐसे में अगर आप प्रसाद के लिए किसी सिंपल रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए चना दाल प्रसाद बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. चना दाल प्रसाद घी और गुड़ की मदद से तैयार होने वाली एक स्वादिष्ट डिश है. आइए जानते हैं चना दाल प्रसाद बनाने की रेसिपी.

चना दाल प्रसाद बनाने के लिए सामग्री-

चना दाल 1 कप
गुड़ ½ कप
घी 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर ½ छोटा चम्मच
नारियल 2 बड़े चम्मच कसा हुआ
पानी 3 कप

ऐसे बनाएं चना दाल प्रसाद

  1. सबसे पहले चना दाल को धोकर करीब 30 मिनट तक भिगोकर रख दें.
  2. फिर इस दाल को 3 कप पानी डालकर नरम होने तक पकाएं. लेकिन ध्यान रहे दाल पूरी तरह न गले.
  3. अब एक कड़ाही में गुड़ में थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं.
  4. जब इसकी पककर चाशनी बन जाए तो छन्नी की मदद से छान लें.
  5. अब पकी हुई दाल को चाशनी में डालें और गुड़ के अच्छी तरह से सोखने तक पकाएं.
  6. फिर इसमें घी, कोकोनट बुरादा और इलायची पाउडर मिलाएं.
  7. बस तैयार है आपका भोग के लिए चना दाल प्रसाद.

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: श्रीखंड के बिना अधूरा है भगवान गणेश का भोग, झटपट जान लीजिए रेसिपी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?