Home लाइफस्टाइलरेसिपी Ram Navmi 2024: राम नवमी प्रसाद के लिए बनाएं धनिए के लड्डू, जानिए रेसिपी

Ram Navmi 2024: राम नवमी प्रसाद के लिए बनाएं धनिए के लड्डू, जानिए रेसिपी

by Pooja Attri 16 April 2024, 4:49 PM IST (Updated 18 September 2025, 12:59 PM IST)
16 April 2024, 4:49 PM IST (Updated 18 September 2025, 12:59 PM IST)
Ram Navmi 2024: राम नवमी प्रसाद के लिए बनाएं धनिए के लड्डू, जानिए रेसिपी

Ramlala Bhog: आज हम भोग के लिए धनिया पाउडर के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. धनिया के लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि बनाने में भी सिंपल होते हैं. आइए जानते हैं धनिया के लड्डू बनाने की रेसिपी.

16 April, 2024

Prasad recipe for ram navami: कल यानी 17 अप्रैल को देशभर में रामनवमी का उत्सव मनाया जाएगा. इस भगवान राम का जन्म हुआ था इसलिए ये दिन भगवान राम के पूजन को समर्पित होता है. प्रभु श्रीराम के जन्म की खुशी में घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं और रामलला को भोग लगाया जाता है. अगर आप भी भगवान राम की कृपा पाना चाहते हैं तो आज हम भोग के लिए धनिया पाउडर के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. धनिया के लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि बनाने में भी सिंपल होते हैं. चलिए जानते हैं धनिया के लड्डू कैसे बनाएं.

लड्डू बनाने के लिए सामग्री-

  • धनिया पाउडर 1 कप
  • चीनी 1 कप
  • बादाम 2 बड़े चम्मच
  • पिस्ता 2 बड़े चम्मच
  • नारियल का बुरादा 1 कप
  • घी 2 बड़े चम्मच
  • काजू 2 बड़े चम्मच

ऐसे बनाएं लड्डू

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करके सारे ड्राई फ्रूट्स को फ्राई करके निकाल लें.
  2. बस कढ़ाई में थोड़ा और घी डालें और धनिया पाउडर को भूनकर एक प्लेट में निकाल लें.
  3. अब कढ़ाई में कोकोनट पाउडर डालें और भूनकर निकाल लें.
  4. फिर लड्डू के लिए चाशनी बनाने के लिए एक पैन में पानी और चीनी डालकर गाढ़ी चाशनी तैयार करें.
  5. अब एक मिक्सिंग बाउल में धनिया पाउडर, कोकोनट पाउडर, ड्राई फ्रूट्स और चाशनी डालें.
  6. फिर इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू तैयार कर लें.
  7. बस तैयार हैं आपके प्रसाद के लिए धनिया पाउडर के लड्डू.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?