Home लाइफस्टाइल Shamita Shetty का एथनिक कलेक्शन है बेहद यूनीक, बाजार में खूब बिक रहे हैं ऐसे शानदार आउटफिट्स

Shamita Shetty का एथनिक कलेक्शन है बेहद यूनीक, बाजार में खूब बिक रहे हैं ऐसे शानदार आउटफिट्स

by Pooja Attri 28 September 2024, 12:08 PM IST
28 September 2024, 12:08 PM IST
Shamita Shetty का एथनिक कलेक्शन है बेहद यूनीक, बाजार में खूब बिक रहे हैं ऐसे शानदार आउटफिट्स

Shamita Shetty Ethnic Look: आज हम आपके लिए शमिता का शानदार एथनिक कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आपके भी स्टाइल और सुंदरता की हर तरफ तारीफ होगी.

28 September, 2024

Shamita Shetty Ethnic Collection: शमिता शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने साल 2000 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में एंट्री ली. शमिता काफी सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैन्स उनकी खूबसूरत तस्वीरों और फैशन सेंस की खूब तारीफ करते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए शमिता का शानदार एथनिक कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आपके भी स्टाइल और सुंदरता की हर तरफ तारीफ होगी.

पेस्टल लहंगा

शमिता शेट्टी इस पेस्टल पीच ऑर्गेंजा लहंगा सेट में बेहद प्यारी दिख रही हैं. इस फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा-चोली को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया. वहीं, गोल्डन-ग्रीन चोकर, मैचिंग स्टड ईयररिंग्स, ब्रेसलेट, मिनिमल मेकअप और स्लीक हेयर बन ने शमिता के लुक को पूरा किया.

ऑर्गेंजा साड़ी

इस बेबी पिंक ऑर्गेंजा साड़ी में शमिता का अंदाज कातिलाना है. फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, मैचिंग लॉन्ग ईयररिंग्स, लाइट मेकअप और स्लीक कर्ली हेयर स्टाइल ने शमिता के लुक को कम्पलीट किया.

शिफॉन लहंगा

इस ग्रीन शिफॉन लहंगा सेट में शमिता का अंदाज निराला है. इस प्रिंटेड लहंगे के साथ उन्होंने गोल्डन वर्क चोली और मैचिंग श्रग के साथ कैरी किया. वहीं, ग्रीन-गोल्डन चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और ओपन कर्ली हेयर स्टाइल ने शमिता के लुक को और निखारा.

रेड सूट

गणेश पूजा के दौरान शमिता इस ब्लड रेड अनारकली सूट में सुंदर दिखीं. बेज एम्ब्रॉयडरी वाले इस कुर्ते को उन्होंने प्लाजो पैंट और मैचिंग डॉटिंड दुपट्टे के साथ पहना. वहीं, गोल्डन चोकर, कंगन, सटल मेकअप और ओपन कर्ली हेयर स्टाइल ने शमिता की सादगी को बरकरार रखा.

ग्रीन सूट

इस ग्रीन धोती स्टाइल शॉर्ट अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाले इस कुर्ते को उन्होंने ऑफव्हाइट धोती और मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, मैचिंग चांदबाली, कंगन, मिनिमल मेकअप और गजरे से बनी हेयर स्टाइल से शमिता ने लुक को और अट्रैक्टिव बनाया.

यह भी पढ़ें: ‘कहां शुरू कहां खतम’ की एक्ट्रेस Dhvani Bhanushali का फैशन सेंस भी है कमाल, ये तस्वीरें बना देंगी दीवाना

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?