Home लाइफस्टाइल करवाचौथ के लिए बेस्ट हैं टीवी की ‘पार्वती’ Sonarika Bhadoria के ये शानदार सलवार सूट

करवाचौथ के लिए बेस्ट हैं टीवी की ‘पार्वती’ Sonarika Bhadoria के ये शानदार सलवार सूट

by JP Yadav 14 September 2024, 1:38 PM IST (Updated 14 September 2024, 1:39 PM IST)
14 September 2024, 1:38 PM IST (Updated 14 September 2024, 1:39 PM IST)
करवाचौथ के लिए बेस्ट हैं टीवी की 'पार्वती' Sonarika Bhadoria के ये सलवार सूट

Sonarika Bhadoria Salwar Suit Look: आज हम आपके लिए टीवी की ‘पार्वती’ यानी सोनारिका भदौरिया का शानदार सूट कलेक्शन लेकर आए हैं, जो गणेश महोत्सव से लेकर करवाचौथ के लिए बेहतरीन है.

14 September, 2024

Sonarika Bhadoria Salwar Suit Collection: एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया टीवी का एक जाना-माना चेहरा है. उन्होंने टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बंटोरी. फैन्स उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती और स्टाइल के भी दीवाने हैं. सोनारिका सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए टीवी की ‘पार्वती’ यानी सोनारिका भदौरिया का शानदार सूट कलेक्शन लेकर आए हैं, जो गणेश महोत्सव से लेकर करवाचौथ के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है.

मैजेंटा सूट

टीवी की ‘पार्वती’ सोनारिका इस मैजेंटा सूट में खूबसूरत हसीना दिख रही हैं. अंगरखा स्टाइल इस प्रिंटेड सूट को उन्होंने मैचिंग ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, बेज हाई हील्स, चांदबाली, लाइट मेकअप और गजरे से बनी हेयर स्टाइल ने एक्ट्रेस की सादगी को बरकरार रखा.

रेड सूट

इस रेड गरारा सूट में सोनारिका के चेहरे से नजरे हटाना बेहद मुश्किल है. गोल्डन बॉर्डर वाले इस प्रिंटेड सूट को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, सोनारिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन झमुके, नथ, न्यूड मेकअप और ओपन कर्ली हेयर स्टाइल का सहारा लिया.

गाजरी सूट

सोनारिका इस गाजरी गरारा सेट में खूबसूरती की मिसाल लग रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाले इस स्ट्रेपी सूट को उन्होंने मैचिंग ऑर्गेंजा सूट के साथ पेयर किया. वहीं, पर्ल चोकर, रेड हाई हील्स, लाइट मेकअप और मैसी हेयर बन ने एक्ट्रेस के लुक को और अट्रैक्टिव बनाया.

पिंक सूट

सोनारिका इस पिंक गरारा सेट में एक अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाले इस गरारा सूट को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, गोल्डन चोकर, सटल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल ने सोनारिका के लुक में स्टाइल का तड़का लगाया.

पेस्टल सूट

एक्ट्रेस सोनारिका इस पेस्टल सूट में परफेक्ट फेस्टिव वाइव दे रही हैं. इस ऑर्गेंजा सूट को उन्होंने मैचिंग जूती और दुपट्टे के साथ पेयर किया. वहीं, गोल्डन झुमके, ग्रीन चूड़ी, मिनिमल मेकअप और ओपन कर्ली हेयर स्टाइल ने सोनारिका के फोटोशूट को बेहद शानदार बनाया.

यह भी पढ़ें: Kusha Kapila का साड़ी कलेक्शन भी है कमाल, गणेश महोत्सव में पहनकर लूट लेंगी महफिल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?