Home लाइफस्टाइल Surbhi Jyoti का साड़ी लुक है कमाल, पार्टी-फंक्शन में पहनकर दिखेंगी सबसे हसीन

Surbhi Jyoti का साड़ी लुक है कमाल, पार्टी-फंक्शन में पहनकर दिखेंगी सबसे हसीन

by Pooja Attri 2 September 2024, 10:33 AM IST (Updated 18 August 2025, 11:53 AM IST)
2 September 2024, 10:33 AM IST (Updated 18 August 2025, 11:53 AM IST)
Surbhi Jyoti का साड़ी लुक है कमाल, पार्टी-फंक्शन में पहनकर दिखेंगी सबसे हसीन

Surbhi Jyoti Saree Look: आज हम आपके लिए सुरभि के कुछ शानदार साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप भीड़ में सबसे अलग दिखेंगी. आइए देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें.

02 September, 2024

Surbhi Jyoti Saree Look: एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) टीवी की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा हैं. फैन्स एक्ट्रेस की खूबसूरती और स्टाइल के दीवाने हैं. सुरभि सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं. उनकी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर हमेशा छाई रहती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए सुरभि के कुछ शानदार साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप भीड़ में सबसे अलग दिखेंगी. आइए देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें.

लैवेंडर साड़ी

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इस लैवेंडर साड़ी में किसी अप्सरा जैसी दिख रही हैं. इस पेस्टल साड़ी को उन्होंने ब्लैक कलर के स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, नथ, कंगन, मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने एक्ट्रेस की खूबसूरती को और बढ़ाया.

पीच साड़ी

सुरभि इस पीच कलर की ऑर्दगेंजा साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, मैचिंग ईयररिंग्स, लाइट मेकअप और मैसी मोनी टेल ने सुरभि के लुक को पूरा किया.

आयवरी साड़ी

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इस आयवरी ऑर्गेंजा साड़ी में हमेशा की तरह हसीन दिख रही हैं. सेक्विन बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने डीप नेक मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया. वहीं, गोल्डन नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और बालों में लगे रोज ने सुरभि की सुंदरता को और बढ़ाया.

पिंक साड़ी

सुरभि ज्योति इस पिंक शिफॉन साड़ी में बहुत गॉर्जियस और ब्यूटीफुल दिख रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, गोल्डन चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल ने एक्ट्रेस के लुक में चार-चांद लगाए.

ब्राउन साड़ी

एक्ट्रेस सुरभि इस ब्राउन ऑर्गेंजा साड़ी में खूबसूरती की मिसाल लग रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने आयवरी ट्यूब ब्लाउज के साथ पेयर किया. वहीं, मैचिंग ईयररिंग्स, लाइट मेकअप और गजरे ने सुरभि के लुक को और निखारा.

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Top Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?