27 February 2024
हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं ये फूड्स
आजकल की लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते बालों का झड़ना और पतले होना आम बात है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई महंगे से लेकर सस्ते प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। हालांकि , ये प्रोडक्ट्स कई बार बालों को बेहतर बनाने की बजाय डैमेज कर देते हैं क्यों इनमे हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें, तो बालों की रुकी हुई ग्रोथ को बढ़ाने के लिए कई घरेलू चीजों का उपयोग कर सकते है। जानते हैं हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले फूड्स…
अंडा
अगर आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है तो, बालों में अंटा फेंटकर लगाएं। अंडे में हाई प्रोटीन और कई विटामिन्स मौजूद होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं जिससे हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
संतरा
संतरा में विटामिन-सी, पेक्टिन और सिट्रिक एसिड जैसे गुण मौजूद होते हैं। अगर आपके बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है तो, स्कैल्प पर संतरे का रस लगाएं। ऐसा करने से हेयर ग्रोथ बढ़ेगी साथ ही बाल बेहद सुंदर नजर आएंगे।
एवोकाडो
एवोकाडो विटामिन ई का एक बहुत अच्छा सोर्स है इसलिए ये एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र माना जाता है। हेयर ग्रोथ को बढ़ाने के लिए हफ्ते में 1 बार एवोकाडो का पेस्ट लगाने से ग्रोथ बढ़ती है। साथ ही स्कैल्प ड्रायनेस भी खत्म होती है।
Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।
खबरें और भी पढ़े: Lifestyle Latest News in Hindi, लाइफस्टाइल के समाचार, ताज़ा ख़बरें
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram