Home लाइफस्टाइल Trendy Hairstyles For Thin Hairs : पतले बालों पर खूब जचेंगी ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल, बनाने के लिए नहीं पड़ेगी किसी की जरूरत

Trendy Hairstyles For Thin Hairs : पतले बालों पर खूब जचेंगी ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल, बनाने के लिए नहीं पड़ेगी किसी की जरूरत

by Live Times 17 April 2025, 5:55 PM IST (Updated 17 April 2025, 6:48 PM IST)
17 April 2025, 5:55 PM IST (Updated 17 April 2025, 6:48 PM IST)
Trendy Hairstyles For Thin Hairs : अगर आपके बाल पतले हैं लेकिन उनकी लंबाई ठीक-ठाक है तो इन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं.

Trendy Hairstyles For Thin Hairs : अगर आपके बाल पतले हैं लेकिन उनकी लंबाई ठीक-ठाक है तो इन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं.

Trendy Hairstyles For Thin Hairs : इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस के चलते लड़कियों को हेयरफॉल की समस्या हो जाती है. इसकी वजह से उनके बाल पतले हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इससे डील कर रही हैं तो आज हम आपके लिए कुछ हेयर स्टाइल लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद आसान होता है. इस तहर के हेयर स्टाइल को आप खुद बना सकते हैं.

लो बन

Low bun hairstyle

इस तरह के हेयर स्टाइल दिखने में तो अच्छे होते ही हैं और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है. इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से ब्रश करें और मशीन की मदद से क्रिंप कर लें. इसके बाद पीछे के बालों को हल्का सा घुमा कर नीचे की ओर जूड़ा का शेप दे दें. बन को थोड़ी ढीला छोड़ दे ताकि बाल घने दिखें.

गजरा बन

Gajra bun hairstyle

इसे बनाने के लिए बालों में पहले थोड़ा सा वॉल्यूमाइजिंग स्प्रे लगाएं. इससे आपके बालों में वॉल्यूम दिखेगा. इसके बाद एक स्लीक लो बन बनाएं और इसे पिन से अच्छे से फिक्स करें. बन के चारों ओर गजरा लगाएं.

फिशटेल ब्रेड

Fishtail braid hairstyle

अगर आपके बाल लंबे हैं तो इस तरह के हेयर स्टाइल आप पर खूब सूट करेंगे. बालों को घना दिखाने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हैं. इसके लिए पहले बालों को कर्ल करें, इससे बाल घने दिखेंगे. कर्ल करने के बाद बालों को साइड या बैक पर लेकर फिशटेल चोटी बनाएं. इस तरह के हेयर स्टाइल को थोड़ा लूज ही रखें.

हाफ अप, हाफ डाउन स्टाइल

Half up, half down hairstyle

लहंगे, साड़ी या सूट के साथ ऐसी हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत लगते हैं. इसे बनाने के लिए बालों के ऊपर वाले हिस्से को थोड़ा बाउंस देकर ऊपर की तरफ पिन कर लें. दोनों साइड से बाल लेकर उसे पीछे की तरफ अटैच करें. नीचे के बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ दें.

यह भी पढ़ें: Hira Mani Suit Collection : पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hira Mani के ये एलिगेंट सूट के भारत में भी हैं खूब चर्चें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?