Home राष्ट्रीय भारत से ब्रिटेन जा रहे Air India विमान की तकनीकी खराबी के कारण मॉस्को में कराई गई लैंडिंग

भारत से ब्रिटेन जा रहे Air India विमान की तकनीकी खराबी के कारण मॉस्को में कराई गई लैंडिंग

by Rashmi Rani 5 September 2024, 10:40 AM IST (Updated 19 August 2025, 11:02 AM IST)
5 September 2024, 10:40 AM IST (Updated 19 August 2025, 11:02 AM IST)
भारत से ब्रिटेन जा रहे Air India विमान की तकनीकी खराबी के कारण मॉस्को में कराई गई लैंडिंग, विमान में सवार थे 258 यात्री

Air India Flight landing in Moscow : दिल्ली से ब्रिमिंघम जा रहे एअर इंडिया के विमान को संदिग्ध तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार को मॉस्को में एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी.

Air India Flight landing in Moscow : भारत से ब्रिटेन जा रहे एअर इंडिया बोइंग 787-800 यात्री विमान की तकनीकी खराबी के कारण मॉस्को में लैंडिंग करनी पड़ी. विमान में 258 यात्री सवार थे. हालांकि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है. अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद विमान ब्रिमिंघम के लिए रवाना हो गई.

दिल्ली से ब्रिमिंघम जा रहा था विमान

एक अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से ब्रिमिंघम जा रहे एअर इंडिया के विमान को संदिग्ध तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार को मॉस्को में एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी. अधिकारी ने बताया कि जरूरी जांच करने के बाद विमान ने मॉस्को से उड़ान भरी और गुरुवार सुबह ब्रिमिंघम में उतरा. बता दें कि बोइंग 787 विमान फ्लाइट एआई 113 का संचालन कर रहा था. हालांकि एअर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

एअर इंडिया एक फ्लाइट को मिली थी बम की धमकी

वहीं, मंगलवार की देर रात को भी दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रहे एअर इंडिया की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.हालांकि जांच के बाद यह अफवाह निकली. विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एस राजा रेड्डी ने बताया था कि दिल्ली पुलिस को फोन पर बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद एअरलाइन और विशाखापत्तनम हवाई अड्डे को अलर्ट कर दिया गया था. विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिल के बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर एस राजा रेड्डी ने पुलिस में शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराया.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?