BJP: संगठन में बड़े बदलाव के तहत बीजेपी ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को संगठन की अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. BJP ने बुधवार को सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए. पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का, और पार्टी उपाध्यक्ष राम माधव को तमिलनाडु का प्रभारी बनाया.
विनय सहस्रबुद्धे होंगे दिल्ली के प्रभारी
एक फेरबदल में, BJP ने अनिल बलूनी को अपने कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का कोऑर्डिनेटर बनाया है. इस डिपार्टमेंट में पार्टी का नेशनल मीडिया सेल और सोशल मीडिया यूनिट शामिल है. आशीष उषा अग्रवाल, जिन्हें हाल ही में BJP के नेशनल मीडिया डिपार्टमेंट का सह-संयोजक नियुक्त किया गया था, उन्हें अब संयोजक बना दिया गया है. यह पद अब तक बलूनी के पास था. इन नियुक्तियों की घोषणा BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने की. पार्टी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, वरिष्ठ BJP नेता विनय सहस्रबुद्धे दिल्ली के प्रभारी होंगे, जबकि जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोश सह-प्रभारी होंगे.
Bharatiya Janata Party appoints party in-charges and co-incharges for various States and UTs https://t.co/TjLweCdVmI
— ANI (@ANI) September 23, 2026
विनोद तावड़े बने उत्तर प्रदेश के प्रभारी
BJP महासचिव विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और आनंद ओझा सह-प्रभारी होंगे. BJP उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित मालवीय, सदानंद शेत तनावड़े और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी बनाया गया है. नई टीम इस पद के लिए कई नए चेहरे भी लेकर आई है. तीरथ सिंह रावत, राम माधव, डी पुरंदेश्वरी, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम नागराजा और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
मेघालय की राजनीति में भूचाल: 8 विधायकों ने पाला बदलकर थामा BJP का दामन, UDP को झटका
