Home Top News फिर महंगी हुई CNG, दिल्ली में 2 रुपये प्रति kg बढ़े दाम, जान लें अपने शहर का ताजा रेट

फिर महंगी हुई CNG, दिल्ली में 2 रुपये प्रति kg बढ़े दाम, जान लें अपने शहर का ताजा रेट

by Neha Singh 26 May 2026, 8:56 AM IST
26 May 2026, 8:56 AM IST
CNG Price Hike

CNG Price Hike: हर रोज जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है. सुबह उठते ही सबसे पहली खबर फ्यूल के दाम बढ़ने की मिलती है. इसी कड़ी में आज फिर सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को देश की राजधानी में CNG की कीमत 2 रुपये प्रति kg बढ़ा दी गई, जो दो हफ्ते से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार, CNG की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलो होगी. CNG की कीमतों में यह बढ़ोतरी अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद हुई है.

11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

15 मई से अब तक CNG की कीमतें चार बार बढ़ चुकी हैं. 15 मई को CNG की कीमतें ₹2 प्रति kg, 17 मई को ₹1 प्रति kg और 23 मई को ₹1 प्रति kg बढ़ाई गई थीं. अब यह ₹2 प्रति kg और बढ़ गई है. 15 मई से अब तक CNG की कीमतों में कुल ₹6 प्रति kg की बढ़ोतरी हुई है. कल, सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई थी. 15 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी थी.

आपके शहर का रेट

शहरCNG के दाम (₹ प्रति किलो)
दिल्ली₹83.09
नोएडा₹91.70
गुरुग्राम₹84.12
गाजियाबाद₹102.90
फरीदाबाद₹90.30
मुंबई₹81.00
कोलकाता₹93.50
चेन्नई₹91.50
बेंगलुरु₹90.00
हैदराबाद₹97.00
अहमदाबाद₹82.25
पुणे₹92.50
सोनीपत₹86.60
करनाल₹85.43
लखनऊ₹95.75
आगरा₹95.75
मेरठ₹86.05
पटना₹87.90
इंदौर₹93.55
जयपुर₹90.91
सूरत₹82.95

कीमत बढ़ने का कारण

भारत में फ्यूल की कीमतें इंटरनेशनल क्रूड ऑयल, गैस रेट, एक्सचेंज रेट और लोकल टैक्स से तय होती हैं. पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के पीछे ईरान-अमेरिका युद्ध मख्य कारण हैं. युद्ध शुरू होने के बाद से दुनिया भर में बड़ा एनर्जी संकट पैदा हो गया है. इस संघर्ष ने सबसे जरूरी समुद्री व्यापार रास्तों में से एक, होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया है, जिसके कारण एशिया में तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई है. इसलिए भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.

चौथी बार, महंगाई की मार! दिल्ली में 102 रुपये हुई पेट्रोल की कीमत, जानें अपने शहर में ताजा रेट

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?