Home मनोरंजन 4 लाख लोगों ने किया Ranveer Singh को बैन, Bollywood में शुरू हुआ नया बवाल; अब क्या करेंगे धुरंधर!

4 लाख लोगों ने किया Ranveer Singh को बैन, Bollywood में शुरू हुआ नया बवाल; अब क्या करेंगे धुरंधर!

by Preeti Pal 26 May 2026, 10:05 AM IST (Updated 26 May 2026, 10:22 AM IST)
26 May 2026, 10:05 AM IST (Updated 26 May 2026, 10:22 AM IST)
4 लाख लोगों ने किया Ranveer Singh को बैन, बॉलीवुड में शुरू हुआ नया बवाल; अब क्या करेंगे धुरंधर!

Ranveer Singh: बॉलीवुड में इन दिनों एक नई हलचल देखने को मिल रही है. दरअसल, रणवीर सिंह को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा और नया बवाल शुरू हो चुका है. फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से आखिरी वक्त पर बाहर होने की वजह से अच्छी-खासी कंट्रोवर्सी शुरू हो चुकी है. मामला इतना बढ़ गया कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े एंप्लॉय ऑर्गेनाइजेशन FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन अनाउंस कर दिया है.

रणवीर के साथ नहीं करेंगे काम

FWICE का कहना है कि अब उनके 4 लाख से ज्यादा मैंबर रणवीर सिंह के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं करेंगे. इसमें कैमरा टीम, लाइटमैन, स्पॉट बॉय, तकनीशियन और बाकी सभी कर्मचारी शामिल हैं. संगठन के मानद महासचिव अशोक दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लियर कहा कि जब तक ये विवाद खत्म नहीं होता, तब तक रणवीर को इंडस्ट्री के लोगों का सपोर्ट नहीं मिलेगा.

क्या है मामला?

दरअसल, फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर पिछले तीन सालों से तैयारी चल रही थी. इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर डायरेक्शन में वापसी करने वाले थे. बताया जा रहा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके थे. लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक 3 हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया. फिल्म के मेकर्स का दावा है कि रणवीर के इस फैसले से उन्हें भारी नुकसान हुआ है. इसके बाद फरहान अख्तर और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले की शिकायत IFTDA के पास की, जिसने आगे इसे FWICE को सौंप दिया.

Box Office पर किसने मारी बाजी? Drishyam 3 निकली आगे और Chand Mera Dil की धीमी पड़ी रफ्तार

सबसे ऊपर रूल्स

FWICE के चेयरमैन बी एन तिवारी ने कहा कि इंडस्ट्री में रूल्स सबसे ऊपर हैं. चाहे कोई कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो, सिस्टम से बड़ा नहीं हो सकता. उनका कहना था कि अगर किसी प्रोड्यूसर के साथ अन्याय होता है तो फेडरेशन उसके साथ खड़ा रहेगा. वैसे इस पूरी कंट्रोवर्सी में एक और दिलचस्प मोड़ आ चुका है. दरअसल, FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने बताया कि ऑर्गेनाइजेशन ने रणवीर सिंह को 3 नोटिस भेजे थे, लेकिन एक्टर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनाउंसमेंट होते ही रणवीर की तरफ से मेल आया, जिसमें कहा गया कि ये मामला FWICE के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.

रणवीर की नाराज़गी

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ की स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर नाराजगी जताई थी. इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया. हालांकि, अब इस फैसले का असर उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी पड़ सकता है. वैसे, फरहान की ‘डॉन 3’ काफी टाइम से चर्चा में थी. पहले इस फ्रेंचाइज़ी में शाहरुख खान और उनसे पहले अमिताभ बच्चन से बड़े स्टार्स नजर आ चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस कंट्रोवर्सी का दी एंड कैसे होता है.

100 से ज्यादा K-ड्रामा देखने के बाद आपके लिए 5 बेस्ट शो सिलेक्ट किए हैं, मौका मिलते ही Netflix पर देख डालें

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?