Home राष्ट्रीय Flight Bomb Threat: विमानों को उड़ाने की धमकी का क्या है ‘आतंकवादी’ कनेक्शन, क्यों हैरान हुई पुलिस

Flight Bomb Threat: विमानों को उड़ाने की धमकी का क्या है ‘आतंकवादी’ कनेक्शन, क्यों हैरान हुई पुलिस

by Divyansh Sharma 29 October 2024, 11:47 PM IST (Updated 30 October 2024, 3:29 PM IST)
29 October 2024, 11:47 PM IST (Updated 30 October 2024, 3:29 PM IST)
Hoax Bomb Threats, IT Ministry, Threats, Live Times

Flight Bomb Threat: नागपुर पुलिस ने एक ऐसे शख्स की पहचान की है, जिसने हाल ही में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.

Flight Bomb Threat: देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है. रोजाना बमों से फ्लाइट्स को उड़ाने की धमकी दी जा रही है. इससे विमानन कंपनियों को 200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है. इस बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. नागपुर पुलिस ने एक ऐसे शख्स की पहचान की है, जिसने हाल ही में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. हैरत की बात यह है कि उस शख्स ने खुद आतंकवादी पर एक किताब लिखी है.

महाराष्ट्र के गोंदिया का रहने वाला है जगदीश उइके

नागपुर पुलिस के मुताबिक, विमानों का उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स महाराष्ट्र के गोंदिया का जगदीश उइके (35) है. यह आतंकवाद पर किताब भी लिख चुका है. मंगलवार को ही विमानों में बम की धमकी देने के मामले में इस आरोपी की पहचान हुई है. नागपुर की DCP श्वेता खेडकर ने इस बारे में मीडिया को बताया कि फर्जी ईमेल के जरिये आरोपी को ट्रेस किया है. हालांकि आरोपी अभी फरार है और पुलिस की स्पेशल टीमें उसे तलाश रही हैं. इससे पहले आरोपी जगदीश उइके वर्ष 2021 में एक केस में अरेस्ट भी हो चुका है. इससे भी पहले मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से 17 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया था. उसने पैसों के लेनदेन के विवाद में दोस्त को फंसाने के लिए उसके नाम से X अकाउंट बनाकर 14 अक्टूबर को 4 फ्लाइट में बम होने की झूठी पोस्ट की थी.

यह भी पढ़ें: जानें क्यों फिर से चर्चा में आया गुजरात का ‘गोधरा कांड’, क्या है इसका राजस्थान की BJP सरकार से कनेक्शन

25 अक्टूबर को दी थी धमकी

आरोप है कि पिछले 2 सप्ताह के दौरान 400 से ज्यादा फ्लाइट्स को धमकी दी जा चुकी है. फ्लाइट्स में फेक थ्रेट देने के मामले में दो युवक पहले भी पकड़े जा चुके हैं. इसी कड़ी में अब जगदीश उइके का नाम सामने आया है. हैरत की बात यह है कि आरोपी जगदीश उइके आतंकवाद पर किताब भी लिख चुका है. ऐसे में विमानों में बम की धमकी के मामले में जगदीश उइके का नाम सामने आना चौंकाता भी है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने 26 अक्टूबर को 25 साल के शुभम उपाध्याय पकड़ा था. उसने 25 अक्टूबर को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर फ्लाइट में बम की झूठी धमकी वाली दो पोस्ट की थी. पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि फेमस होने के लिए ऐसा किया था.

यह भी पढ़ें: बड़े हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान! सीमा पार भारतीय सेना ने देखा चौंका देने वाला नजारा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?