Home Top News रेवाड़ी में भीषण हादसा : कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत,बाल-बाल बचा मासूम

रेवाड़ी में भीषण हादसा : कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत,बाल-बाल बचा मासूम

by Sanjay Kumar Srivastava 15 November 2026, 12:35 PM IST (Updated 15 November 2026, 12:36 PM IST)
15 November 2026, 12:35 PM IST (Updated 15 November 2026, 12:36 PM IST)
रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 साल का मासूम बचा

Haryana Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच साल का बच्चा बाल-बाल बच गया. हादसा होते ही घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रक कार पर पलट गया.

कार से दिल्ली लौट रहा था परिवार

दीपक का परिवार, जो मूल रूप से राजस्थान में बनपुर के पास स्थित भोलावास गांव का रहने वाला है, लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था. कुछ समय पहले पूरा परिवार अपने पैतृक गांव गया था. शनिवार को वे कार से दिल्ली के द्वारका लौट रहे थे. रात करीब 11:30 बजे उनकी गाड़ी रेवाड़ी के बावल इलाके में बनपुर चौक के पास एक फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची, तभी हादसा हो गया. रात करीब 11:30 बजे जब उनकी कार बानीपुर चौक के पास पहुंची, तो उनके साथ चल रहा चने की बोरियों से लदा एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और कार के ऊपर पलट गया. कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

क्रेन की मदद से चला बचाव अभियान

पुलिस ने बताया कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया. पुलिस ने बताया कि घायलों को बावल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो और लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान दीपक, सरिता, नितिन और दिव्या के रूप में हुई है. यह परिवार राजस्थान के भोलावास गांव से दिल्ली आया था. पुलिस के अनुसार, शनिवार को जब वे वापस दिल्ली आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों और घायल बच्चे के परिवारों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे और उसके बाद चले बचाव अभियान के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पुलिस ने बताया कि उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटा दिया है और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कर दी है.

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या, सिंगापुर से भांजे की शादी में आए थे घर, पसरा मातम

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?