Home राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व और इतिहास, जाने इस जश्न को कैसे मनाती है दुनिया

महिला दिवस का महत्व और इतिहास, जाने इस जश्न को कैसे मनाती है दुनिया

महिला दिवस 2024 की थीम

by Rashmi Rani 8 March 2024, 4:39 PM IST (Updated 16 August 2025, 3:25 PM IST)
8 March 2024, 4:39 PM IST (Updated 16 August 2025, 3:25 PM IST)
international women's day

8 March 2024

पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रिय महिला दिवस मनाया जाता है। वैसे है तो ये पश्चिमी सभ्यता की ही देन है क्योंकि भारत में तो हर दिन नारी के अधिकारों का सम्मान होता है, भारतीय संस्कृति का आधार ही नारी है । हर दिन की शुरूआत हीं मम्मी के टिफिन बनाने से होती है और शाम का अंत ही मां की प्यारी सी डांट से होता है, लेकिन आज इसकी खामियों पर गौर ना कर के आइए इसके महत्व और इतिहास के बारे में जानते हैं।

महिला दिवस का इतिहास

आज आप जिस महिला दिवस को मना रहे हैं इसकी शुरूआत 115 साल पहले साल 1909 में हुई थी। दरअसल, साल 1908 में अमेरिका में एक श्रमिक आंदोलन हुआ, जिसमें करीब 15 हजार महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। अमेरिका के न्यूयॉर्क में सड़कों पर उतरीं इन कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के घंटे कम कर के उनकी आए में बढ़ोतरी की जाए और उन्हें भी वोट डालने का अधिकार दिया जाए। बस यहीं से जन्म हुआ विश्व महिला दिवस का और 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने का एलान कर दिया।

महिला दिवस 2024 की थीम

विश्व महिला दिवस मनाने के लिए हर साल अलग थीम रखी जाती है। बीते साल 2023 में विश्व महिला दिवस की थीम “Embrace Equality” रखी गई थी। जिसका मतलब “पुरष और महिला की समानता पर ध्यान देना” था। इस साल की थीम “Inspire Inclusion” रखी गई है। जिसका मतलब है “एक ऐसी दुनिया जहां हर किसी का बराबर अधिकार और सम्मान हो।”

दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता है

  1. इटली
    8 मार्च को महिलाओं को इस देश में महिला शक्ति के ट्रेडिशनल प्रतीक के रूप से छोटे पीले “मिमोसा फूल” के गुच्छे दिए जाते हैं । ये फूल वर्ष में इसी समय खिलते हैं इसलिए महिलाओं द्वारा महिला एकजुटता के संकेत के रूप में एक-दूसरे को मिमोसा फूल गिफ्ट किए जाते हैं।
  2. अमेरिका
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए अमेरिका में कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है। हालांकि मार्च के महीने को महिला क्रांति की याद के रूप में जाना जाता है।
  3. रूस
    यह तारीख 1918 से रूस में एक आधिकारिक छुट्टी का दिन रहा है। इस दिन रूस में सामान्य रूप से महिलाओं को उपहार दे कर सम्मान दिया जाता है।
  4. चीन
    चीन में गर्ल्स डे 7 मार्च को होता है। 8 मार्च को हर महिला कर्मचारी को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है। साथ हीं वहां की सरकार पुरुषों को अपने जीवन में महिलाओं के लिए उपहार खरीदने के लिए प्रोत्साहित करती है।
  5. ऑस्ट्रेलिया
    ऑस्ट्रेलियाई लोग दशकों से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते आ रहे हैं। इस दिन को पूरे देश में विभिन्न प्रकार की पैनल चर्चाओं, पार्टी और कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। जिसमें उस क्षेत्र की प्रमुख महिलाएं शामिल होती हैं और अपने दिल की बात सबके सामने रखती हैं।
  6. यूनाइटेड किंगडम
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस लंदन में तीन दिनों तक मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान पर ध्यान दिया जाता है।
  7. भारत
    भारत तो देश ही नारी शक्ति का है।“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:” अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहीं भगवान का वास होता है। यहां दिन की आरती दूर्गा से शुरू हो कर रात में काली पर खत्म होती है।

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?