Home मनोरंजन कैटरीना कैफ की ‘मैरी क्रिसमस’ का इंतजार हुआ खत्म

कैटरीना कैफ की ‘मैरी क्रिसमस’ का इंतजार हुआ खत्म

अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे 'मैरी क्रिसमस'

by Preeti Pal 8 March 2024, 4:47 PM IST (Updated 20 September 2025, 12:03 PM IST)
8 March 2024, 4:47 PM IST (Updated 20 September 2025, 12:03 PM IST)
Merry Christmas

08 March 2024

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर हैं श्रीराम राघवन। भले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन फैंस इसकी ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। अब दर्शकों का ये इंतज़ार खत्म हो रहा है। फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है।

थिएटर्स में नहीं टिकी

‘मैरी क्रिसमस’ ने सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल नहीं जीता। ऐसे में ओटीटी पर ये फिल्म क्या कमाल दिखाएगी ये देखने वाली बात होगी। वहीं, कैटरीना और विजय सेतुपति की ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज़ हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 60 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। कुल मिलाकर ‘मैरी क्रिसमस’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

अपकमिंग फिल्में

वहीं, बात करें कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वो कबीर खान की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास रैमो डिसूज़ा की भी एक फिल्म है जिसमें वो वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?