Home Top News नीति आयोग की बैठकः मोदी बोले- विश्व में अनिश्चितता का दौर, फिर भी दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ रहा भारत

नीति आयोग की बैठकः मोदी बोले- विश्व में अनिश्चितता का दौर, फिर भी दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ रहा भारत

by Sanjay Kumar Srivastava 11 June 2026, 3:04 PM IST (Updated 11 June 2026, 4:35 PM IST)
11 June 2026, 3:04 PM IST (Updated 11 June 2026, 4:35 PM IST)
मोदी बोले-विकसित भारत के लिए सामूहिक जिम्मेदारी बढ़ी, दुनिया में अनिश्चितता का दौर

NITI Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया भर में अनिश्चितता और अस्थिरता के बावजूद भारत आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत’ के विज़न को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, देश की सामूहिक ज़िम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. नीति आयोग बैठक में मोदी ने कहा कि दुनिया अनिश्चितता और अस्थिरता के दौर से गुज़र रही है, फिर भी भारत आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

विकास और निर्यात के मिले नए अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने विकास और निर्यात के लिए नए अवसर पैदा करने के मकसद से कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं. उन्होंने कहा कि ये समझौते हमारे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) के ​​लिए भी एक बड़ा मौका है, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाकर और अपनी प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ाकर ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार हो सकते हैं. मोदी ने कहा कि भारत का डेमोग्राफिक डिविडेंड (जनसांख्यिकीय लाभांश) एक ऐतिहासिक मौका है जिसे हम गंवा नहीं सकते.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अच्छी शिक्षा, मांग के अनुसार स्किल डेवलपमेंट और रोज़गार के मौकों के ज़रिए भारत के युवाओं के लिए सही इकोसिस्टम बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि सशक्त युवा ही ‘विकसित भारत’ की हमारी यात्रा की मुख्य ताकत होंगे. मोदी ने कहा कि राज्यों के बीच आपसी बातचीत में सहयोग और संवाद का माहौल होना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीति आयोग सहयोग के लिए एक मंच के तौर पर अहम भूमिका निभा सकता है, जिससे राज्य विचारों का आदान-प्रदान कर सकें और ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने के लिए मिलकर काम कर सकें.

‘नारी शक्ति’ के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में होने वाला विकास ‘विकसित भारत’ के विज़न का एक अहम आधार है. उन्होंने कहा कि खेती और स्टार्टअप से लेकर विज्ञान और इनोवेशन तक ‘नारी शक्ति’ हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं. मोदी ने आगे कहा कि राज्यों को महिलाओं की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने और भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उनकी शिक्षा, कौशल विकास, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देनी चाहिए. मोदी ने कहा कि सहकारी संघवाद की भावना के साथ हम भारत की विकास यात्रा को तेज करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. कहा कि ‘विकसित भारत’ के हमारे साझा विज़न को साकार करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे.

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जानें वो 12 प्रभावशाली योजनाएं, जिन्होंने बदली गरीबों की जिंदगियां

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?