Home Top News अंकित बालियान केस में बड़ा मोड़! पिता ने बुलाई पंचायत, न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने पर होगी चर्चा

अंकित बालियान केस में बड़ा मोड़! पिता ने बुलाई पंचायत, न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने पर होगी चर्चा

by Sachin Kumar 11 September 2026, 2:22 PM IST
11 September 2026, 2:22 PM IST
Nyay Maha Panchayat Ankit Balyan Murder

Ankit Balyan: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को न्याय दिलाने के लिए अब गांव में पंचायत का नया दौर शुरू होने जा रहा है. अंकित की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सुमित और मोहित को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था. हालांकि, अंकित के परिवार और गांव वालों का कहना है कि उन्हें अभी तक पूरा न्याय नहीं मिला है. इसी बीच सिंगर के पिता ने अपने बेटे को न्याय दिलाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शामली जिले स्थित अपने घर पर पंचायत बुलाई है. इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट के अध्यक्ष मनु चौधरी ने बताया कि बंथिखेड़ा गांव में होने वाली इस बैठक में ‘न्याय महापंचायत’ की तारीख भी तय की जाएगी.

दो फरार शूटरों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी

इस पंचायत का में बालियान की हत्या में शामिल दो फरार दो फरार शूटरों और दूसरे सजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी. साथ ही हरियाणा पुलिस द्वारा यूपी के जांचकर्ताओं के साथ सहयोग न करने के मुद्दे को भी उठाया जाएगा. मनु चौधरी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय सेना के पूर्व सैनिक और स्वर्गीय अंकित बालियान के पिता चौधरी सतबीर सिंह ने अपने घर पर एक पंचायत बुलाई है. उन्होंने आगे कहा कि खापों के चौधरी लोगों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस अहम बैठक में शामिल हों और अंकित बालियान को पूरा न्याय दिलाने के लिए जरूरी फैसले लेने में मदद करें.

40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद

बंथिखेड़ा में 11 सितंबर को होने वाली पंचायत ‘न्याय महापंचायत’ की तारीख तय करने के लिए बुलाई गई है. इस महापंचायत में 40,000 से 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. गुरुवार देर रात बालियान के घर पर इसी तरह की एक सामुदायिक पंचायत हुई थी. इसमें कई जाट नेताओं ने हिस्सा लिया था. इनमें बालियान खाप के प्रमुख और भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत, गठवाला खाप के प्रमुख बाबा श्याम सिंह और मनु चौधरी शामिल थे. टिकैत ने बताया कि पंचायत में यह फैसला लिया गया कि पांच सदस्यों की एक कमेटी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करने के बाद उनके सामने ये मांगें रखी जाएंगी.

अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, एनकाउंटर में मारे गए आरोपी सुमित और मोहित

आर्थिक मदद की मांग की गई

इसके अलावा बालियान के परिवार के लिए राज्य सरकार से आर्थिक मदद की भी मांग की गई है. साथ ही मनु चौधरी ने सोशल मीडिया पर आरोपियों की तरफ से परिवार को दी जा रही कथित धमकियों पर भी चिंता जाहिर की. दूसरी ओर शामली के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सुमित शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस हत्या के मामले में पूछताछ के लिए करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू की कस्टडी रिमांड मांग रही है. पुलिस ने उसकी साजिश रचने वाले के तौर पर पहचान की है.

फरार शूटरों के यहां पुलिस कर रही है छापेमारी

पुलिस अब फरार शूटर सत्यम और आर्यन को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. उन पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का भी इनाम घोषित किया है. बता दें कि बालियान की 26 अगस्त को शामली में एक जिम से निकलने और अपनी कार की तरफ जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने पहले कहा था कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाई थीं. बालियान का पांच गोलियां लगी थी, जिनमें से दो सिर में लगी थी.

अंकित बालियान केस पर अखिलेश को BJP का करारा जवाब! ‘योगी सरकार में जाति नहीं, अपराध मायने रखता है’

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?