Home Top News विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा से फ्लाइट लेने वाले यात्री ध्यान दें! एयर इंडिया ने जारी की एडवायजरी

विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा से फ्लाइट लेने वाले यात्री ध्यान दें! एयर इंडिया ने जारी की एडवायजरी

by Neha Singh 27 October 2026, 12:38 PM IST
27 October 2026, 12:38 PM IST
Air India Advisory

Air India Advisory: एयर इंडिया ने मंगलवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इसमें चेतावनी दी गई है कि ‘ट्रॉपिकल साइक्लोन अर्नब’ (चक्रवात अर्नब) के कारण मौसम खराब हो सकता है, जिसका असर विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा आने-जाने वाली उड़ानों पर पड़ सकता है. एयर इंडिया ने यात्रियों से अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने और आंध्र प्रदेश के तट पर खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है.

फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहें यात्री

एक्स पर जारी अपनी एडवाइजरी में एयर इंडिया ने लिखा, “27 अक्टूबर को ‘ट्रॉपिकल साइक्लोन अर्नाब’ से जुड़े खराब मौसम के कारण विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयर इंडिया की वेबसाइट: https://www.airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें.” एयरलाइन ने कहा “खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से यात्रा भी प्रभावित हो सकती है. कृपया एयरपोर्ट जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें.”

कल सुबह टकराएगा तूफान

यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर आपदा प्रबंधन की तैयारियां चल रही हैं, क्योंकि ‘गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नाब’ (Severe Cyclonic Storm ‘Arnab’) बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में तेजी से आगे बढ़ रहा है. पिछले छह घंटों में 25 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा यह तूफान बुधवार सुबह तक यानम के पास, बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकरा सकता है. इसके साथ ही खतरनाक हवाएं चलने और भारी बारिश होने की आशंका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के अनुसार, मंगलवार सुबह तक चक्रवात अर्नाब विशाखापत्तनम से लगभग 300 किमी, काकीनाडा से 360 किमी, मछलीपट्टनम से 460 किमी और बापटला से 530 किमी दूर स्थित था.

16 जिले रहेंगे प्रभावित

APSDMA के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि यह चक्रवात मंगलवार शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा, जिसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़कर तट की तरफ आएगा. IMD ने चेतावनी दी है कि चक्रवात ‘अर्नब’ के तट से टकराते समय और अधिक तीव्र होकर एक ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ (very severe cyclonic storm) में बदलने की प्रबल संभावना है.

शुरुआती आकलन के अनुसार, 16 जिले, जिनमें 2,460 राजस्व गांव और 92 शहरी क्षेत्र शामिल हैं, सीधे इस चक्रवात के रास्ते में आ रहे हैं. चक्रवात के असर को कम करने और आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए, प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. कुल 1,763 चक्रवात आश्रय स्थल (cyclone shelters) तैयार किए गए हैं, और जिला तथा मंडल स्तर पर 2,907 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.

‘अर्नब’ चक्रवात से पहले तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश, अभिभावकों ने स्कूल की छुट्टियों की मांग की

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?