Home मनोरंजन भारत से पहले Ramayana की ऑस्ट्रेलिया में होगी एंट्री, बदल गई रणबीर कपूर की फिल्म की रिलीज डेट

भारत से पहले Ramayana की ऑस्ट्रेलिया में होगी एंट्री, बदल गई रणबीर कपूर की फिल्म की रिलीज डेट

by Preeti Pal 11 September 2026, 1:59 PM IST
11 September 2026, 1:59 PM IST
भारत से पहले Ramayana की ऑस्ट्रेलिया में होगी एंट्री, बदल गई रणबीर कपूर की फिल्म की रिलीज डेट

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मचअवेटिड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है. अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, ‘रामायण’ की इंटरनेशनल रिलीज को थोड़ा आगे कर दिया गया है, ताकि बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से सीधी टक्कर को मैनेज किया जा सके.

ऑस्ट्रेलिया में इस दिन होगी रिलीज

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ को ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. यानी वहां फिल्म को एक दिन का एडवांटेज मिल जाएगा. इसके अगले दिन 6 नवंबर को ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ के रिलीज होने की खबर है. ऐसे में मेकर्स ने इंटरनेशनल मार्केट में पहले पहुंचने की रणनीति अपनाई है. ये फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि दोनों फिल्मों का जॉनर और स्केल भले अलग हो, लेकिन इनसे दर्शकों को बड़े विजुअल स्पेक्टेकल की उम्मीद है. एक तरफ भारतीय दर्शकों की भावनाओं से जुड़ी रामायण की कहानी होगी, तो दूसरी ओर हॉलीवुड की मॉन्स्टर फ्रेंचाइजी.

बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur का भौकाल जारी, 150 करोड़ के पास पहुंची गुड्डू भैया की फिल्म

भारत में कब आएगी फिल्म?

भारत में ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज को लेकर 6 नवंबर की तारीख फाइनल बताई जा रही है. यानी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सामना ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से हो सकता है. ऐसे में दिवाली के आसपास का बॉक्स ऑफिस मुकाबला काफी दिलचस्प बनने वाला है. मेकर्स के लिए ये क्लैश सिर्फ दो फिल्मों का मुकाबला नहीं है, बल्कि अलग-अलग तरह के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का चैलेंज भी है. ‘रामायण’ जहां भारतीय संस्कृति और पौराणिक कहानी से जुड़ी है, वहीं ‘गॉडजिला’ का अपना इंटरनेशनल फैन बेस है.

भगवान राम और रावण की टक्कर

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट है. रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं. इसके अलावा साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म को बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की तरह तैयार किया जा रहा है. इसकी विजुअल क्वालिटी और VFX पर खास ध्यान दिया गया है. हाल ही में सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने बताया था कि फिल्म के लगभग हर सीन की पहले से वर्चुअल प्री विजुअलाइजेशन की गई थी.

म्यूजिक भी होगा खास

‘रामायण’ के म्यूजिक को लेकर भी फिल्म की टीम बड़े लेवल पर तैयारी कर रही है. ऑस्कर विनर एआर रहमान और ग्रैमी विनर हंस जिमर से जुड़े एक खास म्यूजिकल इवेंट की भी चर्चा है. यानी फिल्म के प्रमोशन को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी साफ नजर आ रही है. ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज को लेकर माहौल अभी से गर्म है. ऑस्ट्रेलिया में एक दिन पहले रिलीज, भारत में ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ क्लैश और रणबीर-यश जैसे बड़े स्टार्स की मौजूदगी काफी दिलचस्प होने वाली है.

Hanuman Ansh 2 में विराट और अनुष्का की एंट्री! मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, कैमियो को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?