Home Latest News & Updates पाकिस्तान को उसी की भाषा में दिया जवाब, भारत ने PAK हाई कमीशन के बाहर चलाया बुलडोजर

पाकिस्तान को उसी की भाषा में दिया जवाब, भारत ने PAK हाई कमीशन के बाहर चलाया बुलडोजर

by Neha Singh 20 August 2026, 10:02 AM IST (Updated 20 August 2026, 10:04 AM IST)
20 August 2026, 10:02 AM IST (Updated 20 August 2026, 10:04 AM IST)
Pak High Commission

Pak High Commission: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. गुरुवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने स्ट्रक्चर के एक हिस्से को गिरा दिया गया, क्योंकि अधिकारियों ने पाया कि वे मिशन की मंजूर सीमा से बाहर हैं. सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई संबंधित एजेंसियों ने बुलडोजर का इस्तेमाल करके की, जिसने कंपाउंड के बाहर लेन पर बने स्ट्रक्चर और बैरिकेड्स को हटा दिया, जिसमें वीजा सेक्शन के पास क्यू-मैनेजमेंट इंस्टॉलेशन भी शामिल थे.

भारतीय हाई कमीशन के बाहर से हटाई थी सुरक्षा

बता दें, कुछ दिनों पहले पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सिक्योरिटी बैरिकेड और पार्किंग पोल को हटा दिया था. अब भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया और नई दिल्ली में पाक हाई कमीशन के बाहर अवैध स्ट्रक्चर पर बुलडोजर चला दिया. तस्वीरों से पता चला कि गिराने की कार्रवाई से मिशन के बाहर मलबे का कचड़ा रह गया, जिसमें टूटी हुई मेटल की रेलिंग और गेट, मुड़े हुए मेटल के फ्रेम, छत की चादरें, ईंटें, कंक्रीट और प्लास्टर के टुकड़े बिखरे हुए हैं.

आस-पास पड़ा मलबा

इसके अलावा, तस्वीरों में बाहरी स्ट्रक्चर के कुछ हिस्सों को पूरी तरह से गिरा हुआ दिखाया गया, जिसमें नालीदार छत और सफेद मेटल की फेंसिंग शामिल है. सर्विस विंडो के आसपास का हिस्सा डैमेज दिख रहा था, जिसमें प्लास्टर और चिनाई के कुछ हिस्से टूट गए हैं. मलबे के बीच वीजा सेक्शन दिखाई दे रहा था, जिसमें सर्विस विंडो पर “विंडो 1”, “सिर्फ पाकिस्तानी पासपोर्ट” और “विंडो-5 / वीजा एप्लीकेशन का काउंटर” लिखा है. काउंटरों के आस-पास टूटी हुई फेंसिंग और कंस्ट्रक्शन का सामान भी पड़ा हुआ है. पाकिस्तान हाई कमीशन का मेन एंट्रेंस, जिसकी सफेद दीवारें, गुंबद जैसी बनावट और पाकिस्तानी निशान वाले बड़े मेटल के गेट सही-सलामत हैं. कंपाउंड के चारों ओर कांटेदार तार की फेंसिंग दिख रही है.

पाकिस्तान को लगी डबल मिर्ची

दूसरी ओर अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर के दौरे पर उसकी खूबसूरती की तरीफ की. सर्जियों गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया. उन्होंने कहा- मैं यहां पहली बार आया हूं. यह जगह बेहद खूबसूरत है. यहां सुरक्षा के लिए बेहतरीन कदम उठाए गए हैं. इस पर पाकिस्तान को डबल मिर्ची लग गई. इस्लामाबाद में US चार्ज डी अफेयर्स नैटली बेकर को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुलाया और गोर के बयान पर आपत्ति जताई. पाकिस्तान ने सर्जियो गोर की बातों को “तथ्यात्मक रूप से गलत कहा.

कागजों पर 14 अगस्त, दिलों में 11 अगस्त: पाकिस्तान से 3 दिन पहले आजाद बलूचियों के संघर्ष की दास्तान

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?