Home राष्ट्रीय PM मोदी ने जमशेदपुर में फूंका चुनावी बिगुल, बोले- JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया है

PM मोदी ने जमशेदपुर में फूंका चुनावी बिगुल, बोले- JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया है

by Nishant Pandey 15 September 2024, 3:20 PM IST (Updated 15 September 2024, 4:18 PM IST)
15 September 2024, 3:20 PM IST (Updated 15 September 2024, 4:18 PM IST)
PM मोदी ने जमशेदपुर में फूंका चुनावी बिगुल, बोले- JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया है- Live Times

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को झारखंड दौरे पर रहे. जमशेदपुर में उन्होंने एक परिवर्तन महारैली को संबोधित किया.

15 September, 2024

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को झारखंड (Jharkhand) के दौरे पर रहे. उन्होंने जमशेदपुर (Jamshedpur) में एक परिवर्तन महारैली को संबोधित किया. उन्होंने अपनी रैली के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष मोदी को हराने के लिए बेचैन था लेकिन आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा.

JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया है: PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि JMM के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि JMM के अंदर कांग्रेस का भूत घुस गया है. PM ने कहा कि जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि JMM और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए. ये दल मजहब के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं. उन्होंने लोगों से कहा कि यही सही समय है, हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा.

झारखंड के 3 दुश्मन हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि झारखंड के 3 दुश्मन हैं. उन्होंने JMM, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को झारखंड का दुश्मन बताया. उन्होंने कहा कि इन तीनों पार्टियों ने झारखंड के विकास के लिए कुछ नहीं किया. प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि अगर आप झारखंड का विकास चाहते हैं तो इस बार के विधानसभा चुनाव में BJP को वोट करें.

यह भी पढ़ें: ‘जनता तय करेगी मेरी ईमानदारी’, अरविंद केजरीवाल ने 2 दिन बाद CM पद छोड़ने का किया एलान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?