PM Modi Inaugurates Bhogapuram Airport: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इस एयरपोर्ट को भोगपुरम हवाई अड्डा भी कहा जाता है. करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट से अब यात्री जल्द ही जहाजों से उड़ान भर सकेंगे. इसकी खास जानकारी जीएमआर ग्रुप ने दी.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विजयनगरम जिले के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. आंध्र प्रदेश सरकार, GMR ग्रुप द्वारा विकसित लगभग 5,000 करोड़ रुपये के भोगपुरम एयरपोर्ट को सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के तौर पर नहीं, बल्कि पूरे उत्तरी आंध्र क्षेत्र के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली संपत्ति के तौर पर देखती है.
4 करोड़ तक यात्रियों के लिए मास्टर प्लान
न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस एयरपोर्ट से औद्योगिक विकास, रोजगार, निर्यात, कौशल विकास और रिसर्च को बढ़ावा भी मिलेगा. पहले चरण में हर साल 60 लाख यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किए गए इस एयरपोर्ट के लिए एक मास्टर प्लान भी है, ताकि इसकी क्षमता को बढ़ाकर हर साल 40 मिलियन (4 करोड़) यात्री किया जा सके. वहीं, जीएमआर समूह ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हवाई अड्डे का निर्माण निर्धारित समय से कई महीने पहले पूरा हो गया है. आरंभ में, इसकी वार्षिक यात्री क्षमता 60 लाख होगी, जिसे बढ़ाकर 4 करोड़ तक किया जाएगा.
2,200 एकड़ में फैला भोगपुरम एयरपोर्ट, GMR विशाखापत्तनम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GVIAL) द्वारा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर (DBFOT) फ्रेमवर्क का इस्तेमाल करके विकसित किया गया है.
17 अगस्त से जहाजों की उड़ान
जीएमआर समूह ने शनिवार को घोषणा की कि विशाखापत्तनम के पास स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 17 अगस्त से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी. मतलब कि इस दिन से यात्री उड़ान भर सकेंगे. बता दें कि जीएमआर समूह का हिस्सा जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड पहले से ही छह हवाई अड्डों का संचालन करता है और अब उसने हैदराबाद, गोवा और भोगपुरम में तीन नए हवाई अड्डों का विकास किया है.
जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड के बिजनेस चेयरमैन जीबीएस राजू ने कहा, “हमें विश्वास है कि यह हवाई अड्डा भारत के पूर्वी गलियारे के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में उभरेगा, जो आने वाले दशकों तक निवेश, रोजगार और क्षेत्रीय समृद्धि को बढ़ावा देगा.”
‘मेरी मां को गाली दी गई…गुमराह बच्चों को माफ किया’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले पीएम मोदी
News Source: PTI
