Blouse Back Design: सावन का महीना हो, हाथों में मेहंदी, हरी चूड़ियां, सजी-धजी साड़ी और तीज का उत्साह. ऐसे में अगर ब्लाउज का डिजाइन भी खास हो जाए, तो पूरा लुक और शानदार हो जाए. अक्सर महिलाएं साड़ी चुनने में तो काफी समय लगा देती हैं, लेकिन ब्लाउज के डिजाइन पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं. जबकि सच ये है कि एक खूबसूरत बैक डिजाइन आपकी सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर लुक दे सकता है. अगर आप सावन या तीज के त्योहार पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ये 6 ट्रेंडी ब्लाउज बैक डिजाइन्स आपके एथनिक लुक को और भी खूबसूरत बना सकते हैं.
डीप बैक डिजाइन
ये डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. डीप यू कट बैक के साथ डोरी और टैसल्स ब्लाउज को बहुत एलिगेंट लुक देते हैं. सिल्क, जॉर्जेट और शिफॉन साड़ी के साथ ये ब्लाउज डिजाइन शानदार लगता है.
बो नॉट बैक ब्लाउज
अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो बो नॉट बैक डिजाइन बढ़िया ऑप्शन है. पीछे बना बड़ा फैब्रिक बो आपके आउटफिट को स्टाइलिश और यूनिक बना देता है. ये डिजाइन खासकर यंग लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है.

पर्ल स्ट्रिंग बैक
सादगी में शाही अंदाज चाहिए तो पर्ल स्ट्रिंग बैक डिजाइन चुनें. ब्लाउज के पीछे मोतियों की लटकती स्ट्रिंग्स आपकी साड़ी को बहुत रॉयल लुक देती हैं. ये डिजाइन तीज, शादी या किसी भी फेस्टिव फंक्शन के लिए परफेक्ट रहता है.
बटन बैक डिजाइन
ट्रेडिशनल फैशन का अपनी अलग ही खूबसूरती होती है. यही वजह है कि बटन वाले ब्लाउज आज भी एवरग्रीन हैं. खासकर बनारसी, कांजीवरम या हैंडलूम साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज बहुत क्लासी लुक देते हैं.

शीयर नेट बैक
अगर आप एलिगेंट और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो नेट बैक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. नेट फैब्रिक पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी या सीक्विन वर्क ब्लाउज को डिजाइनर फिनिश देता है. ये डिजाइन हल्की और पार्टी वियर साड़ियों के साथ खूब अच्छा लगता है.
कीहोल बैक डिजाइन
कीहोल बैक डिजाइन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है. पीछे बना छोटा या बड़ा कीहोल कट ब्लाउज को स्टाइलिश बनाता है. इसमें आप मिरर वर्क, स्टोन या डोरी का टच देकर ब्लाउज को और भी खूबसूरत बना सकती हैं.
karisma kapoor का पिंक सिल्क कुर्ता बना फैशन का नया क्रश, रंग-बिरंगी कढ़ाई और रॉयल अंदाज ने जीता दिल
