President Murmu Angola-Botswana Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज, शनिवार को अफ्रीकी देश अंगला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं हैं. राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा कई मायनों में खास है.
8 November, 2025
President Murmu Angola-Botswana Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज, शनिवार को अफ्रीकी देश अंगला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं हैं. यह यात्रा अफ्रीकी क्षेत्र में दोनों देशों के साथ सहयोग और साझेदारी के नए रास्ते खोलने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है. राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा कई मायनों में खास है. यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा होगी.
अंगोला स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ
अपनी यात्रा के पहले चरण में, मुर्मू अंगोला की राजधानी लुआंडा पहुंचेंगी और 8 से 11 नवंबर के बीच उच्च स्तरीय बैठकें करेंगी. वह 11 से 13 नवंबर तक बोत्सवाना की राजधानी गबोरोन में रहेंगी. मुर्मू अंगोलाई समकक्ष जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और अफ्रीकी राष्ट्र की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगी उनका अंगोला की संसद को संबोधित करने और उस देश में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है. भारत और अंगोला इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं.
President Droupadi Murmu on Saturday departed for a six-day state visit to Angola and Botswana as part of India's efforts to open up new avenues for collaboration and "expanding partnership" with the two countries in the African region.@rashtrapatibhvn
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2025
(Source: Third Party) pic.twitter.com/bZ7aUdWMi1
भारत और अंगोला के बीच मैत्री
विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकर दलेला ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, “भारत और अंगोला के बीच मैत्री और सहयोग के अत्यंत घनिष्ठ संबंध हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे हैं. अंगोला के साथ हमारी ऊर्जा साझेदारी जीवंत है.” उन्होंने कहा कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करने और कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, प्रौद्योगिकी, अवसंरचना विकास, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने का अवसर प्रदान करेगी.
बोत्सवाना में सभा को संबोधित करंगी राष्ट्रपति
सचिव सुधाकर दलेला ने कहा बोत्सवाना में राष्ट्रपति मुर्मू अपने समकक्ष ड्यूमा गिदोन बोको से मुलाकात करेंगी और गैबोरोन में राष्ट्रीय सभा को भी संबोधित करेंगी. हमें विश्वास है कि माननीय राष्ट्रपति जी की यात्रा अंगोला और बोत्सवाना के साथ भारत के दीर्घकालिक सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करेगी और सहयोग एवं हमारी साझेदारी के विस्तार के नए रास्ते खोलेगी. बोत्सवाना में, व्यापार, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी. इस यात्रा के दौरान कई उच्च-स्तरीय बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें-बिहार में पीएम मोदी का हमला: कहा- महागठबंधन की सरकार आई तो लौट आएगा ‘कट्टा राज’
