Home Top News ‘Gen Z’ की पहली पसंद बना बाबा का धाम : वाराणसी नंबर-1, गोवा-कोलकाता छोड़ अब काशी चले युवा

‘Gen Z’ की पहली पसंद बना बाबा का धाम : वाराणसी नंबर-1, गोवा-कोलकाता छोड़ अब काशी चले युवा

by Sanjay Kumar Srivastava 21 October 2026, 2:26 PM IST (Updated 21 October 2026, 2:29 PM IST)
21 October 2026, 2:26 PM IST (Updated 21 October 2026, 2:29 PM IST)
'Gen Z' की पहली पसंद बना बाबा का धाम : युवाओं की ट्रैवल लिस्ट में वाराणसी नंबर-1, कोलकाता-गोवा छोड़ अब काशी चले युवा

Gen Z: वाराणसी इस साल आने वाले त्योहारी सीजन में भारतीय युवाओं (Gen Z) के बीच सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है. दुनिया के सबसे मशहूर होमस्टे प्लेटफॉर्म एयरबीएनबी (Airbnb) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भारतीय यात्रियों द्वारा घरेलू यात्रा के लिए की जाने वाली खोजों (Searches) में 40 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है. इस ट्रेंड को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ ‘जेन जेड’ (18-27 वर्ष के युवा) पीढ़ी का है, जिनकी सर्च लिस्ट में वाराणसी सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है. इस रेस में बनारस ने उत्तरी व दक्षिणी गोवा, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे हॉटस्पॉट्स को भी पीछे छोड़ दिया है.

आखिर क्यों युवाओं की पहली पसंद बना बनारस?

  • इंस्टाग्राम रील और मनोरम एहसास: बनारस के अर्धचंद्राकार घाट, गंगा आरती और सुबह-ए-बनारस की छटा सोशल मीडिया पर खूबसूरत रील्स और व्लॉग्स के लिए एकदम बेहतरीन पृष्ठभूमि देती है.
  • कल्चरल टूरिज्म का क्रेज: आज की युवा पीढ़ी केवल पार्टियों तक सीमित नहीं है. वे प्रामाणिक सांस्कृतिक अनुभवों (Authentic Cultural Experiences), स्थानीय जायके (जैसे टमाटर चाट और मलाइयो) और बनारसी गलियों के रहस्य को करीब से देखना चाहते हैं.
  • अकेले और बजट फ्रेंडली स्टे: एयरबीएनबी और होमस्टे के बढ़ते चलन ने युवाओं के लिए वाराणसी में रुकना बेहद किफायती और सुरक्षित बना दिया है, जिससे वे स्थानीय लोगों की तरह रह पाते हैं.
  • आध्यात्मिक खोज और शांति: तनावभरी लाइफस्टाइल के बीच घाटों के किनारे बैठकर सुकून तलाशना युवाओं को खूब आकर्षित कर रहा है.

देश के भीतर ही नई जगहों को तलाश रहे युवा

वाराणसी अपनी आध्यात्मिक विरासत के लिए जानी जाती है. कोलकाता अपने त्योहारी जश्न के लिए मशहूर है, जबकि गोवा अपने समुद्र तटों (beache) से पर्यटकों को लुभाता है और बेंगलुरु शहरी अनुभव प्रदान करता है. इन अलग-अलग तरह के पर्यटन स्थलों से युवा यात्रियों की विविध रुचियों का पता चलता है, जो सांस्कृतिक अनुभवों, तटीय छुट्टियों और शहरी सैर के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों को तलाश रहे हैं. एयरबीएनबी इंडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कंट्री हेड अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय यात्री देश के भीतर ही कई नई जगहों को तलाश रहे हैं.

संस्कृति, आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ रहा झुकाव

बजाज ने कहा कि इस साल त्योहारी सीजन की सबसे खास बात यह है कि भारतीय यात्री अपने ही देश को और बेहतर तरीके से एक्सप्लोर कर रहे हैं. इसमें ‘जेन जेड’ पीढ़ी सबसे आगे है, जो ऐसी जगहों में दिलचस्पी दिखा रही है जहां संस्कृति, आध्यात्मिकता, समुद्र तट और जीवंत शहरी अनुभव सब कुछ एक साथ मिल सके. एयरबीएनबी पर हम देख रहे हैं कि यात्री अब ऐसे ठहरने की जगहों (stays) की तलाश कर रहे हैं, जहां वे अपनी मर्जी से किसी जगह का अनुभव ले सकें, स्थानीय समुदायों से जुड़ सकें और साथ बिताए गए समय का भरपूर आनंद उठा सकें. त्योहारी सीजन में यात्रा से जुड़ी खोजों (सर्च) में परिवारों का भी बड़ा योगदान है.

घरेलू सर्च में 40% का उछाल

एयरबीएनबी (Airbnb) के आंकड़ों के अनुसार, परिवारों द्वारा की जाने वाली सर्च में पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. परिवारों के बीच श्रीनगर, कांगड़ा और अमृतसर की सर्च में काफी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है. गुवाहाटी, नासिक और ईस्ट खासी हिल्स में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है, जो यह दिखाता है कि लोग ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां प्रकृति, संस्कृति और स्थानीय अनुभवों का संगम हो. यह चलन अब बड़े शहरों से आगे भी फैल रहा है.

ग्रामीण पर्यटन में भी बढ़ोतरी

भारतीय यात्रियों द्वारा ग्रामीण और गैर शहरी इलाकों को खोजने में पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. अरुणाचल प्रदेश का कुरुंग कुमे उन जगहों में शामिल है जहां लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है, जबकि शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी पर्यटन स्थल भी लगातार यात्रियों को आकर्षित कर रहे हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि इस त्योहारी सीजन में लोग कई तरह की जगहों में दिलचस्पी ले रहे हैं, इनमें आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों से लेकर समुद्र तट, पहाड़ी इलाके और कम घूमी-फिरी गई जगहें शामिल हैं.

मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भीड़ : 2025 में 1.20 करोड़ तो 2026 के 8 महीनों में ही पहुंचे…

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?