SIR Dates in India: 30 मई से दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड समेत भारत के 16 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यहां जाने आपके राज्य में फाइनल वोटर लिस्ट कब प्रकाशित होगी.
14 May, 2026
चुनाव आयोग ने गुरुवार को 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की है. SIR की प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी. जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR किया जाएगा, वे हैं दिल्ली, ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड, त्रिपुरा, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव.
घर-घर पहुंचेंगे 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर
EC ने एक बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में SIR का शेड्यूल बर्फीले इलाकों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बाद में घोषित किया जाएगा. SIR फेज 3 के दौरान, 3.94 लाख से ज़्यादा बूथ लेवल ऑफिसर 36.73 करोड़ वोटरों के घर-घर जाएंगे. SIR पहले ही बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में किया जा चुका है. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले दो चरणों में लगभग 59 करोड़ वोटरों का रिव्यू किया गया. इसमें 6.3 लाख से ज्यादा BLO और 9.2 लाख BLA ने हिस्सा लिया था.
SIR के तीसरे फेज का शेड्यूल
1 जुलाई, 2026 से – ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर
फाइनल वोटर लिस्ट: 6 सितंबर, 2026
1 जुलाई, 2026 से: दादरा और नगर हवेली-दमन और दीव (DNH & DD)
फाइनल वोटर लिस्ट: 11 सितंबर, 2026
1 जुलाई, 2026 से: उत्तराखंड
फाइनल वोटर लिस्ट: 15 सितंबर, 2026
1 जुलाई, 2026 से: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़
फाइनल वोटर लिस्ट: 22 सितंबर, 2026
1 अक्टूबर, 2026 से: तेलंगाना और पंजाब
फाइनल वोटर लिस्ट: 1 अक्टूबर, 2026
1 अक्टूबर, 2026 से: कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली
फाइनल वोटर लिस्ट: 7 अक्टूबर, 2026
1 अक्टूबर, 2026 से: नागालैंड
फाइनल वोटर लिस्ट: 22 नवंबर 2026
1 अक्टूबर, 2026 से: त्रिपुरा
फाइनल वोटर लिस्ट: 23 दिसंबर, 2026
सभी राजनीतिक दलों से अपील
चुनाव आयोग का कहना है कि SIR एक पार्टिसिपेटरी प्रोसेस है जिसमें वोटर्स, राजनीतिक दल और इलेक्शन ऑफिसर्स समेत सभी लोग शामिल होते हैं. इलेक्शन कमीशन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे हर पोलिंग स्टेशन के लिए BLAs अपॉइंट करें ताकि SIR पूरी पारदर्शिता और सभी दलों की पूरी भागीदारी पक्की हो सके.
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट की टेंशन के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, विदेशों में चीनी निर्यात पर लगा बैन
News Source: PTI
